अलवर: उदयुपर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या का विरोध अलवर में थमा नहीं है। गुरुवार को अलवर के मुण्डावर में पूरा बाजार बंद रखा गया। इसी विधानसभा क्षेत्र के नीमराणा में CM अशोक गहलोत पहुंचे हैं। जो जापानी जोन में इंवेस्ट कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। वहीं अलवर जिले की जनता में उदयपुर हत्याकांड को लेकर गुस्सा है। हर तरफ दोषियों की जल्दी से जल्दी फांसी देने की मांग है।व्यापार मंडल ने कराया बंदव्यापार मंडल अध्यक्ष बुधराम गुप्ता के नेतृत्व में सर्व समाज के जरिए बंद का आह्वान किया गया। उसी अनुसार गुरुवार सुबह से पूरा बाजार बंद हैं। आमजन ने हत्या के आरोपियों के प्रति गुस्सा जाहिर किया। वहीं सरकार से मांग रखी कि दोषियों को जल्दी से जल्दी फांसी दी जाए। इसके बाद नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।विधायक मंजीत चौधरी ने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, एडवोकेट सुरेश चंद, सुनील कौशिक, चेलाराम रोघा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया, अजरका मंडल अध्यक्ष सीताराम चौधरी, उजेंद्र जांगिड, सरपंच संघ अध्यक्ष दिलीप यादव, सोनू भारद्वाज, संतोष गोस्वामी, अजीत सिंधी सहित अनेक व्यापार मंडल के सदस्य के व ग्रामीण उपस्थित रहे।CM गहलोत आज बानसूर व नीमराणा मेंवहीं सीएम अशोक गहलेात गुरुवार को पहले बानसूर के हरसौरा में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। इसके बाद नीमराणाके जापानी जोन जाएंगे। वहां कई हजार रुपए जापानी जोन के कंपनी निवेश करेंगी। इस बीच अलवर में उदयपुर की घटना का विरोध भी जारी है।

Comments are closed.