Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Katihar Major Accident While Opening Toilet Tank 2 People Died Due To Poisonous Gas Condition Of 3 Is Critical - Amar Ujala Hindi News Live Hearing Today In Allahabad High Court On Declaring The Mosque As A Disputed Structure - Amar Ujala Hindi News Live Rahul Gandhi Reached Du Campus Without Informing Anyone - Amar Ujala Hindi News Live Pm Inaugurated Narmadapuram Station Under Amrit Bharat Yojana - Madhya Pradesh News Rajsamand News: रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने किये श्रीनाथजी के दर्शन, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतेजाम Kullu: बरशैणी बांध से छोड़ा पानी, अचानक जल स्तर बढ़ने पार्वती नदी में बह गए दो लोग जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 14 साल बाद टूटा ये महाकीर्तिमान ऐश्वर्या राय ने साड़ी के बाद नए लुक से लूट ली महफिल, आउटफिट पर इस वजह से थम गईं सबकी निगाहें PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे, यहां जानें सबसे आसान तरीका प्यार में धोखा देते हैं ऐसे लोग! अगर आपके पार्टनर में भी हैं ये 5 आदतें, तो अब हो जाएं अलर्ट

उर्विल पटेल अनसोल्ड रहकर भी खेल सकते हैं आईपीएल, इस तरह से हो सकती है अचानक एंट्री


urvil patel- India TV Hindi

Image Source : URVIL PATEL INSTAGRAM
उर्विल पटेल अनसोल्ड रहकर भी खेल सकते हैं आईपीएल

उर्विल पटेल ने बुधवार को जो कारनाम किया, जो अब तक भारतीय टीम के टी20 इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में केवल 28 बॉल पर सेंचुरी लगा दी। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में इसी टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने ये कमाल 32 बॉल पर किया था। अब नए रिकॉर्डधारी उर्विल पटेल बन गए हैं। वो तो कहो विश्व कीर्तिमान नहीं टूटा। टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने 27 बॉल पर सैकड़ा जड़ा है। 

आईपीएल ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार

खास बात ये भी है कि इससे पहले उर्विल पटेल ने अपना नाम आईपील की नीलामी के लिए भी दिया था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला और वे अनसोल्ड चले गए। लेकिन अब नीलामी के दो ही दिन बाद उर्विल ने नया कारनामा कर दिया है। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या उर्विल आईपीएल का अगला सीजन नहीं खेल पाएंगे या फिर कोई रास्ता है। 

रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल में एंट्री कर सकते हैं उर्विल 

तो इस सवाल का जवाब है कि उर्विल आईपीएल खेल सकते हैं। आईपीएल अभी करीब चार महीने दूर है। अमूमन आपने देखा होगा कि आईपीएल नीलामी में जो खिलाड़ी खरीदे जाते हैं, उसमें से कुछ एक आईपीएल शुरू होने से पहले चोटिल हो जाते हैं या​ फिर किसी और कारण अपना नाम वापस ले लेते हैं। पिछले ही साल की बात करें तो आईपीएल 2024 के लिए फिल साल्ट नीलामी में नहीं बिके थे। जब आईपीएल शुरू होने की बारी आई तो जेसन रॉय ने अपना नाम वापस ले लिया और केकेआर की टीम में अचानक एंट्री होती है फिल साल्ट की। जो पहले अनसोल्ड चले गए थे। वे अपनी टीम के लिए पूरा सीजन खेलते हैं और टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

ये खिलाड़ी भी रिप्लेसमेंट के तौर पर आए

ये तो एक उदाहरण है। अगर इसी तरह से देखें तो दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर मैकगर्क को लुंगी एगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आईपीएल से ठीक पहले शामिल किया था। वे आईपीएल खेलकर छा गए। इसके अलावा शमार जोसफ को मार्क वुड की जगह एलएसजी में शामिल किया गया था, वे भी अपनी टीम के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलने आए थे। ऐसे बहुत सारे केस हमें हर साल के आईपीएल में देखने के लिए मिलते हैं। यानी अनसोल्ड खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने की संभावना रहती है। 

गुजरात टाइटंस के स्क्वाड में शामिल रह चुके हैं 

अब उर्विल पटेल आईपीएल टीमों के रडार पर तो आ ही गए हैं। उन्होंने कारनामा ही ऐसा किया है। इससे पहले वे गुजरात टाइटंस के स्क्वाड में भी शामिल रहे हैं। खास बात ये है कि उर्विल पटेल विकेट कीपर और टॉप आर्डर बैटर हैं, जिनकी डिमांड आईपीएल में खूब रहती है। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल से ठीक पहले अपना नाम वापस लेता है तो टीम उर्विल पटेल को अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है। लेकिन उन्हें उनका बेस प्राइज यानी 30 लाख रुपये ही मिलेंगे। इसके अलावा उर्विल के पास आईपीएल में एंट्री करने का और कोई भी तरीका नहीं है। 

यह भी पढ़ें 

शाहीन शाह अफरीदी के साथ हो गया खेल, रिजवान की कप्तानी में नहीं मिला मौका, कुर्सी पर इस खिलाड़ी ने किया कब्जा

जसप्रीत बुमराह बने नंबर वन बॉलर, टेस्ट में कप्तान बनते ही पहली बार किया ये कारनामा

Latest Cricket News





Source link

1962880cookie-checkउर्विल पटेल अनसोल्ड रहकर भी खेल सकते हैं आईपीएल, इस तरह से हो सकती है अचानक एंट्री
Artical

Comments are closed.

Katihar Major Accident While Opening Toilet Tank 2 People Died Due To Poisonous Gas Condition Of 3 Is Critical – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hearing Today In Allahabad High Court On Declaring The Mosque As A Disputed Structure – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rahul Gandhi Reached Du Campus Without Informing Anyone – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pm Inaugurated Narmadapuram Station Under Amrit Bharat Yojana – Madhya Pradesh News     |     Rajsamand News: रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने किये श्रीनाथजी के दर्शन, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतेजाम     |     Kullu: बरशैणी बांध से छोड़ा पानी, अचानक जल स्तर बढ़ने पार्वती नदी में बह गए दो लोग     |     जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 14 साल बाद टूटा ये महाकीर्तिमान     |     ऐश्वर्या राय ने साड़ी के बाद नए लुक से लूट ली महफिल, आउटफिट पर इस वजह से थम गईं सबकी निगाहें     |     PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे, यहां जानें सबसे आसान तरीका     |     प्यार में धोखा देते हैं ऐसे लोग! अगर आपके पार्टनर में भी हैं ये 5 आदतें, तो अब हो जाएं अलर्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088