Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Amit Shah Statement Patna Bihar Election 2025 Nitish Kumar Bjp Party - Amar Ujala Hindi News Live St. Fidelis School: पांच साल से नहीं है मान्यता, एबीवीपी ने किया हंगामा, बुकसेलरों पर मनमानी का आरोप Chardham Yatra 2025 Gangotri Dham Doors Will Open On 30th April Date Time Decided Today - Amar Ujala Hindi News Live Narmadapuram News: A Disabled Person Died In A Fire In Three Houses In Itarsi - Amar Ujala Hindi News Live A Sudden Fire Broke Out In The House And The Entire House Was Burnt To Ashes - Nagaur News Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में बड़ा हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, छह की मौत; कुछ लोग घायल RR vs CSK: Live Score: जीत का खाता खोलने उतरेगी राजस्थान, चेन्नई की नजरें वापसी पर, कुछ देर में होगा टॉस वो फिल्म जिसे रिजेक्ट कर खूब पछताए थे शाहरुख खान, 1 शर्त के चलते हाथ से निकली थी सुपरहिट मूवी AC ही नहीं फ्रिज का कंप्रेसर भी गर्मी में हो सकता है ब्लास्ट, भूलकर भी न करें ये गलती जीतू पटवारी का BJP पर हमला,बोले- मध्य प्रदेश का दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश बन गया है

‘उसने मुझे चीट किया…’ महीप कपूर ने खोली संजय कपूर की पोल, पति की बेवफाई से परेशान होकर लिया था ये फैसला


sanjay kapoor, maheep kapoor, shanaya kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
संजय कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलीं पत्नी महीप कपूर।

2022 में नेटफ्लिक्स के चर्चित शो फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में 4 स्टार वाइफ नजर आईं। चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के साथ समीर सोनी की पत्नी और चर्चित अभिनेत्री नीलम कोठारी भी शो का हिस्सा थीं।  इस शो के हर तरफ खूब चर्चे रहे।  शो में नजर आईं इन चारों स्टार वाइफ्स ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए थे।  शो में कपूर खानदान की बहू और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अभिनेता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया था।  संजय कपूर ने 1997 में महीप कपूर से शादी की थी।  कपल के दो बच्चे शनाया और जहान हैं।  अब  हाल ही में एक बार फिर महीप ने संजय कपूर की ‘चीटिंग’ पर खुलकर बात की है।  

संजय कपूर ने महीप कपूर से की थी बेवफाई

जूम को दिए इंटरव्यू में महीप ने बताया कि संजय कपूर ने उनके साथ बेवफाई की थी। महीप ने इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्होंने अपने पति की बेवफाई के बारे में खुलकर बात करने का फैसला क्यों लिया। महीप कपूर ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि लोग अपनी जिंदगी के बॉक्स से बाहर नहीं आना चाहते और किसी और को ना देखना चाहते हैं और ना ही उनके स्टैंड को समझना चाहते हैं। हर किसी को एक ब्रेक की जरूरत होती है। लोगों को ब्रेक देना चाहिए। कोई परफेक्ट नहीं होता। हर कोई कुछ गलतियां करता है और ये ठीक है।’

कौन है ज्यादा स्ट्रिक्ट पैरेंट?

इंटरव्यू में जब महीप से पूछा गया कि उनमें और संजय में से बच्चों के साथ ज्यादा सख्त कौन है? सवाल के जवाब में महीप ने बताया कि संजय बच्चों के साथ ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। इसकी वजह उनका पास्ट डेटिंग एक्सपीरियंस है। महीप ने कहा- ‘मुझे लगता है कि संजय बच्चों के साथ ज्यादा सख्त हैं। उन्होंने कई लोगों को डेट किया है, उन्हें इसका एहसास है। इसीलिए वो शनाया को लेकर बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं। ये सच है, वो शनाया को लेकर काफी क्रेजी हैं। बात बेटे की आती है तो वह ठीक हैं। लेकिन, शनाया के मामले में उन्हें शांत कराना पड़ता है।’

बेटी शनाया को लेकर क्रेजी हैं संजय कपूर

महीप ने आगे कहा- ‘मुझे लगता है कि वो शायद ऐसा इसलिए सोचते हैं कि जो उन्होंने किया, वो कोई उनकी बेटी के साथ ना करे। इसीलिए वो शनाया के साथ ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। लेकिन, अब वो शनाया को लेकर थोड़ा शांत हो गए हैं।’ इस इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे की पत्नी और महीप की फ्रेंड भावना पांडे भी उनके साथ मौजूद थीं।

क्यों लिया घर लौटने का फैसला?

बता दें, महीप कपूर फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में सीमा सजदेह से संजय कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि जब उन्हें पता चला कि संजय उन्हें धोखा दे रहे हैं तो बेटी शनाया को लेकर वह घर छोड़कर चली गई थीं। लेकिन, वो अपनी नन्हीं सी बेटी को उसके पिता से अलग नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने संजय की गलतियों को माफ कर दिया और घर लौट आईं।

Latest Bollywood News





Source link

1055520cookie-check‘उसने मुझे चीट किया…’ महीप कपूर ने खोली संजय कपूर की पोल, पति की बेवफाई से परेशान होकर लिया था ये फैसला
Artical

Comments are closed.

Bihar: Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Amit Shah Statement Patna Bihar Election 2025 Nitish Kumar Bjp Party – Amar Ujala Hindi News Live     |     St. Fidelis School: पांच साल से नहीं है मान्यता, एबीवीपी ने किया हंगामा, बुकसेलरों पर मनमानी का आरोप     |     Chardham Yatra 2025 Gangotri Dham Doors Will Open On 30th April Date Time Decided Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Narmadapuram News: A Disabled Person Died In A Fire In Three Houses In Itarsi – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Sudden Fire Broke Out In The House And The Entire House Was Burnt To Ashes – Nagaur News     |     Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में बड़ा हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, छह की मौत; कुछ लोग घायल     |     RR vs CSK: Live Score: जीत का खाता खोलने उतरेगी राजस्थान, चेन्नई की नजरें वापसी पर, कुछ देर में होगा टॉस     |     वो फिल्म जिसे रिजेक्ट कर खूब पछताए थे शाहरुख खान, 1 शर्त के चलते हाथ से निकली थी सुपरहिट मूवी     |     AC ही नहीं फ्रिज का कंप्रेसर भी गर्मी में हो सकता है ब्लास्ट, भूलकर भी न करें ये गलती     |     जीतू पटवारी का BJP पर हमला,बोले- मध्य प्रदेश का दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश बन गया है     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088