Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

उससे पूछताछ में पुलिस को मिली चोरी की और 2 बाइक, साथी भी गिरफ्तार

बिलासपुर: चोरी की तीन बाइक के साथ नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बिलासपुर में चोरी की बाइक लेकर भाग रहे 17 साल के लड़के को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। वह छात्र की बाइक लेकर भाग रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक दूसरे युवक को भी चोरी की बाइक में घूमते पकड़ लिया। बाइक चोरी के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक बरामद किया है। मामला कोटा थाने का है।गुरुवार शाम कोटा रेलवे स्टेशन के पास से स्टूडेंट अपनी बाइक खड़ी कर काम से रूका था। उसी समय 17 साल का लड़का उसकी बाइक को लेकर भागने लगा, जिसे दूर से देखकर वह चिल्लाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया।चोरी की बाइक में घूम रहा था युवक, दोस्त के साथ मिलकर की थी चोरीTI दिनेश चंद्रा ने बताया कि नाबालिग लड़के से पूछताछ में बाइक चोरी करने वाले एक अन्य युवक की जानकारी मिली। उसके बताए अनुसार पुलिस ने बेलटुकरी के शम्मी वर्मा (20 साल) को चोरी की बाइक में घूमते पकड़ लिया। उसके पास बाइक के दस्तावेज नहीं थे। उसने पूछताछ में बताया कि उसने पिपरतराई निवासी अपने दोस्त नरेंद्र कौशिक(32 साल) के साथ मिलकर बाइक चोरी किया था। पुलिस ने नरेंद्र से भी चोरी की एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन बाइक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

664340cookie-checkउससे पूछताछ में पुलिस को मिली चोरी की और 2 बाइक, साथी भी गिरफ्तार
Artical

Comments are closed.

Sundance Film Festival announces screening dates, events for historic farewell in Park City Utah     |     Iraq plans new dams to ensure water security     |     क्या बंद होने वाले हैं ₹500 के नोट, RBI ने बैंकों को दिए निर्देश? जानें सच     |     Five High Courts get new Chief Justices     |     NEET UG री-एग्जाम को लेकर हाई कोर्ट का फैसला साफ, NTA ने जारी किया 75 छात्रों का रिजल्ट      |     ‘Determined to destroy education’: AAP MP Sanjay Singh accuses UP government of prioritising alcohol; launches campaign over school closures | India News     |     Bihar News : Many Died Drowning In The Ganges Gone From Khagaria To Begusarai Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: मुख्यमंत्री योगी बोले – जलनिकासी, राहत और बचाव कार्यों में लापरवाही मंजूर नहीं     |     Uttarakhand: श्रीमद् भगवद् गीता और रामायण राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा में शामिल, सीएम धामी ने दिए थे निर्देश     |     First Monday Of Sawan A Huge Crowd Of Devotees Gathered In Temples – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088