Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तो नया कीर्तिमान ही रच दिया, एलएसजी के बल्लेबाज ने पहली बार किया ये कारनामा


rishabh pant
Image Source : INDIA TV
ऋषभ पंत

Rishabh Pant Record Century in IPL: ऋषभ पंत ने आईपीएल में ताबड़तोड़ शतक जड़ने का काम किया है। पंत का ये शतक करीब सात साल बाद आया था। साल 2018 में पंत ने आईपीएल में पहला शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद सेंचुरी नहीं लगा पा रहे थे। इस बार जब आईपीएल में एलएजसी का मुकाबला आरसीबी से हुआ तो पंत ने कमाल ही कर दिया। वैसे तो पंत का ये शतक अब उनकी टीम एलएसजी के किसी काम नहीं है, लेकिन उन्होंने जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो सालों तक याद रखे जाएंगे। 

एलएसजी के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने पंत

आरसीबी के खिलाफ ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। इससे पहले एलएसजी के लिए नंबर तीन पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पंत ने इस बार तीसरे नंबर पर आने का फैसला किया, जो काम कर गया। पंत ने केवल 54 बॉल खेलकर सेंचुरी ठोक दी। अब अगर रिकॉर्ड की बात की जाए तो पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, मिचेल मार्श और मार्कस स्टायनिस ने भी शतक लगाए हैं, लेकिन इतनी तेज शतक कोई भी नहीं लगा पाया। 

कप्तान के तौर पर एलएसजी के लिए खेली सबसे बड़ी पारी

ऋषभ पंत ने 118 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे, यानी वे आउट नहीं हुए। इससे पहले एलएसजी के लिए केएल राहुल ने बतौर कप्तान दो सेंचुरी ठोकी हैं, लेकिन दोनों बार 103 रन बनाकर आउट हो गए। यानी कप्तान के तौर पर एलएसजी के लिए ये सबसे बड़ा स्कोर भी हो गया है। मजे की बात ये भी है कि अभी तक आईपीएल में किसी भी एलएसजी के बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ शतक नहीं लगाया था, लेकिन ये सूखा भी अब पंत ने खत्म कर दिया है। 

पंत से पहले ये खिलाड़ी भी एलएसजी के लिए लगा चुके हैं सेंचुरी

अब जरा उनके बारे में भी जानिए, जिन्होंने आईपीएल में एलएसजी के लिए शतक लगाया है। साल 2022 में केएल राहुल ने एलएसजी ने पहली शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने उस साल दो सेंचुरी ठोकी थी। उनका स्कोर 103 रन का रहा। उसी साल यानी 2022 में ही क्विंटन डिकॉक ने भी 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी एलएसजी के लिए खेली थी। साल 2024 में मार्कस स्टॉयनिस ने एलएसजी के लिए 124 रन बनाए थे। इसके बाद इसी साल मिचेल मार्श ने भी एलएसजी के लिए शानदार और बेमिसाल 117 रन बनाए थे। इसके बाद अब इस लिस्ट में ऋषभ् पंत का भी नाम शामिल हो गया है। 

Latest Cricket News





Source link

2789970cookie-checkऋषभ पंत ने तो नया कीर्तिमान ही रच दिया, एलएसजी के बल्लेबाज ने पहली बार किया ये कारनामा
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Nagaland hit by heavy rain, landslides; NH-2 collapses, cutting off Manipur | India News     |     Bihar News : Two People Killed Dispute Over Eating Eggs Double Murder Case Bhojpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Operators Of Two Delhi Firms Grabbed Jewelery Worth Rs 3.96 Crore From The Jeweler – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nitin Gadkari Positive Attitude On Uttarakhand Ropeway Proposals Held Meeting In Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: सेक्सटॉर्शन और साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार     |     Shahdol News: Postmaster Accused Of Embezzling Government Funds Arrested – Madhya Pradesh News     |     Banswara Work On 176 Km Long Dungarpur-banswara-ratlam Rail Project Hangs In Balance Despite Budget Allocation – Banswara News     |     Vice President Jagdeep Dhankhar On A Three-day Visit To Himachal Will Interact With Students In Solan – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली ने IPL फाइनल में अर्धशतक से चूकने के बावजूद कर दिया कमाल, रोहित-पोलार्ड को छोड़ा पीछे     |     फैमिली में नहीं एक भी सुपरस्टार, लेकिन बच्चन, कपूर और तीनों खान से दौलतमंद है ये परिवार, कभी बेचता था फल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088