Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में भारी गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश Dharmantaran Mahinder Pal Converted Abdul Rehman Books And Call Details Biggest Revelation Conversion Case - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi Cloud Burst News Live Relief And Rescue Work Continues In Dharali Harshil Many People Missing Dead - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: किशोरी को देहव्यापार में धकेला, एक आरोपी गिरफ्तार Indore: Chief Minister Yadav Said- Indore Metropolitan Act Will Speed Up The Development Of Malwa - Amar Ujala Hindi News Live - Indore:मुख्यमंत्री यादव बोले Rajasthan: State Finance Commission Head Arun Chaturvedi Given Cabinet Status, To Receive These Privileges - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Temples Gold Will Be Deposited In Banks Income Interest How Much Gold And Silver Each Temple Has - Amar Ujala Hindi News Live ट्रैविस हेड के पास युवराज सिंह को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन अक्षय कुमार की इस फिल्म की कॉपी है संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल'? डायरेक्टर बोले- 'मेरी फिल्मों की नकल...' Zelenskyy says he had productive conversation with Trump on ending war

एकदम जालीदार बनेगा ढोकला, गर्मी में बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा खाएं, सिर्फ 15 मिनट में तैयार ढोकला की रेसिपी


ढोकला रेसिपी
Image Source : INDIA TV
ढोकला रेसिपी

बेसना का ताजा और ठंडा ढोकला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। घर आए मेहमानों को नाश्ते में ढोकला बनाकर खिलाएं। गर्मियों में कुछ हेल्दी स्नैक्स खाने का मन हो तो शाम को या नाश्ते में ढोकला बनाकर खा सकते हैं। कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उनका ढोकला स्पंजी नहीं बनती है। आज हम आपको एकमद जालीदार, मुलायम और स्पंजी ढोकला बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आप बिना सोडा के ये ढोकला तैयार कर सकते हैं। जानिए ढोकला की आसान रेसिपी।  

बिना सोडा ढोकला की रेसिपी

स्टेप-1- ढोकला बनाने के लिए आपको 1 कप बेसन लेना है। बेसन को छान लें। अब जिस कप से बेसन लिया है उसका आधा कप दही ले लें। अब दही में इतना पानी डाल दें कि पूरा कप भर जाए।

अब पानी और दही को मिलाकर छाछ जैसी बना लें। बेसन में 2 पिंच हल्दी डाल दें और थोड़ा नमक डालते हुए बेसन को घोल लें। अब कम से कम 5 मिनट बेसन को फेंटते रहें। बेसन को घोलते वक्त आपको ध्यान रखना है कि एक साइड ही फेंटना है। बेसन को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। अब आपको जिस कड़ाही, पतीला या स्टैंड में ढोकला बनना है उसमें पानी को उबलने के लिए रख दें। ऊपर से कोई स्टेंड रख दें और जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसे हल्का ग्रीस कर लें। अब ढोकला के मिक्सचर को 2-3 मिनट के लिए और घोल लें। अगर ज्यादा पतला घोल लगे तो 1 स्पून बेसन और मिला लें। 

स्टेप-2- अब 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर और 1 पाउच ईनो को मिक्स कर दें। अगर बेसन को घोल को बहुत देर तक घोलकर रखा है तो इसे बिना बेकिंग पाउडर के सिर्फ ईनो से बना सकते हैं। ईनो तभी डालें जब कड़ाही में पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए। ईनो डालते ही बेसन के बैटर को ढोकला बनाने वाले बर्तन में डालें और कड़ाही में उबल रहे पानी के ऊपर स्टैंड रखकर ऊपर से बैटर वाला बर्तन रख दें। ऊपर से कड़ाही को लिड से कवर करके 15 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर पकने दें। आप चाहें तो 8 मिनट के बाद गैस को हल्का मीडियम कर दें। 15 मिनट के लिए ढोकला को बिल्कुल न खोलें और फिर ढोकला को चेक कर लें। बीच में चाकू डालकर देख लें अगर बिना बैटर चिपके चाकू निकल आए तो समझ लें ढोकला बन गया है। अब गैस बंद कर दें और ढोकला को ऐसे ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप-3- ढोकला का तड़का बनाने के लिए एक पैन में 1-2 चम्मच सरसों का तेल डालें और उसमें राई, लंबी कटी हरी मिर्च और करी पत्ता डाल दें। इसमें 1 बड़ा कप पानी डालें और 2 चम्मच चीनी डाल दें। खट्टा करने के लिए 1 नींबू का रस मिला दें। एक उबाल के बाद गैस बंद कर दे और ठंडा होने दें। अब ढोकला को पीस में काट लें और ऊपर से तैयार इस खट्टे मीठे पानी को ढोकला पर डाल दें। ढोकला शुगर सीरप को अच्छी तरह से सोख लेगा और अब इसे फ्रिज में हल्का ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा-ठंडा ढोकला बनाकर खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा। 

Latest Lifestyle News





Source link

2611320cookie-checkएकदम जालीदार बनेगा ढोकला, गर्मी में बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा खाएं, सिर्फ 15 मिनट में तैयार ढोकला की रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Bihar News: मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में भारी गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश     |     Dharmantaran Mahinder Pal Converted Abdul Rehman Books And Call Details Biggest Revelation Conversion Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi Cloud Burst News Live Relief And Rescue Work Continues In Dharali Harshil Many People Missing Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: किशोरी को देहव्यापार में धकेला, एक आरोपी गिरफ्तार     |     Indore: Chief Minister Yadav Said- Indore Metropolitan Act Will Speed Up The Development Of Malwa – Amar Ujala Hindi News Live – Indore:मुख्यमंत्री यादव बोले     |     Rajasthan: State Finance Commission Head Arun Chaturvedi Given Cabinet Status, To Receive These Privileges – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Temples Gold Will Be Deposited In Banks Income Interest How Much Gold And Silver Each Temple Has – Amar Ujala Hindi News Live     |     ट्रैविस हेड के पास युवराज सिंह को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन     |     अक्षय कुमार की इस फिल्म की कॉपी है संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’? डायरेक्टर बोले- ‘मेरी फिल्मों की नकल…’     |     Zelenskyy says he had productive conversation with Trump on ending war     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088