Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Cbi Will Investigate The Death Of Chief Engineer Vimal Negi, High Court Gave Orders - Amar Ujala Hindi News Live RCB vs SRH: इकाना स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें Pitch रिपोर्ट SpaceX ने लॉन्च किए Starlink के 23 नए सैटेलाइट्स, मिलेगी डायरेक्ट-टू-सेल कनेक्टिविटी Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट दाम Bihar News: Dirty Work With Minor Girl In Patna, Bihar Police Investigation, Hotel, Alcohol, Drugs - Amar Ujala Hindi News Live मोगरे के पौधे में हर डाल पर खिलेंगे फूल, बस 10 रुपये में डालें ये 3 देसी चीजें Up: Inspector And Three Constables Caught In Extortion Found Guilty In Investigation. - Amar Ujala Hindi News Live Dehradun Mid-day Meals Are Cooked In The Open In 125 Schools 1 Crore Sanctioned For Construction Of Kitchens - Amar Ujala Hindi News Live यादें देवी अहिल्या की: राजवाड़ा के सामने अहिल्या बाई की प्रतिमा लगाने में लगे थे 36 साल, इतने साल रहा शासन Rbse 12th Result 2025: Omprakash Topped The District With 97.80%, Daughters Outshone This Time Too - Jalore News

एकलव्य प्रसाद की प्रदर्शनी में दिखेगा बिहार में बाढ़ की विभीषिका का दर्द, जानिए कब और कहां लगने वाली है एग्जीबिशन


Eklavya Prasad Art Gallery- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Eklavya Prasad Art Gallery

उत्तर बिहार के लाखों लोग हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं। पानी के प्रचंड आवेग में घर, परिवार, जानवर, फसलें और न जाने कितनों के अरमान तबाह हो जाते हैं। बाढ़ का दर्द और जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने का हौसला इन्हीं लोगों में है। इस दर्द को सिर्फ वही समझ सकता है जो वहां रहता है और हर साल बाढ़ में अपना सबकुछ गंवा बैठने के बाद फिर से जीवन को बुनने लगता है। अगर आप भी इस दर्द को समझना चाहते हैं तो फोटोग्राफर एकलव्य प्रसाद की विजुअल कथा सीरीज ‘उत्तर बिहार के दृढ़ता और स्थायी समुदायों के चित्र’ नाम से लगने वाली एग्जीबिशन में जाकर समझ सकते हैं। दिल्ली के लोधी रोड स्थित आर्ट गैलरी में 6 से 12 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ये आर्ट एग्जीबिशन लगने जा रही है।

इस आर्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की डायरेक्टर जनरल सुनीता नारायण 5 दिसंबर शाम 6 बजे करेंगी। इस उद्घाटन के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. कृष्ण एस. वत्स मुख्य अतिथि होंगे। इस प्रदर्शनी में उत्तर बिहार के समुदायों की अनकही दृढ़ता को दर्शाया जाएगा। जो हर साल बाढ़ की तबाही का सामना करते हैं।

प्रदर्शनी में क्या होगा खास

इस आर्ट प्रदर्शनी के जरिए लोगों को बाढ़ के जटिल आयामों को दिखाने और महसूस कराने की कोशिश की जाएगी। जिसमें विभिन्न प्रकार की बाढ़ से लेकर नदी के पानी के बढ़ने तक की अलग अलग पिक्चर शामिल होंगी। इस प्रदर्शनी में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र, वहां रहने वाले लोग, उनके जीवन की कठिनाइयों और अस्थाई आवास में रहने वाली जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी में दिखाने की कोशिश की जाएगी कि कैसे घर, खेत और बुनियादी ढांचा हर चीज उफनते पानी के बल के आगे झुक जाती हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इस दर्द को झेलते आ रहे हैं। इन चुनौतियों को बीच अस्तित्व की एक उल्लेखनीय कहानी उभरती है, जिसे इस कला प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा।

कौन हैं एकलव्य प्रसाद 

एकलव्य प्रसाद एक सामाजिक विकास से जुड़े पेशेवर फोटोग्राफर हैं, जो ग्रामीण परिदृश्यों और पर्यावरणीय प्रतिकूलताओं का सामना कर रहे समुदायों की जटिलताओं को कैप्चर करने और वर्णन करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले 29 सालों से वो सामाजिक विकास के लिए काम कर रहे हैं। वो अपनी फोटोग्राफी के जरिए लोगों को में जागरूकता बढ़ाने और जल असुरक्षा, बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वच्छता और कंटेक्सुअल क्लाइमेट रेजिलेंस को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। 2005 में एकलव्य ने बिहार और झारखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को पानी, भोजन और जरूरी चीजें पहुंचाने का काम शुरू किया था।

Latest Lifestyle News





Source link

1997180cookie-checkएकलव्य प्रसाद की प्रदर्शनी में दिखेगा बिहार में बाढ़ की विभीषिका का दर्द, जानिए कब और कहां लगने वाली है एग्जीबिशन
Artical

Comments are closed.

Cbi Will Investigate The Death Of Chief Engineer Vimal Negi, High Court Gave Orders – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB vs SRH: इकाना स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें Pitch रिपोर्ट     |     SpaceX ने लॉन्च किए Starlink के 23 नए सैटेलाइट्स, मिलेगी डायरेक्ट-टू-सेल कनेक्टिविटी     |     Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट दाम     |     Bihar News: Dirty Work With Minor Girl In Patna, Bihar Police Investigation, Hotel, Alcohol, Drugs – Amar Ujala Hindi News Live     |     मोगरे के पौधे में हर डाल पर खिलेंगे फूल, बस 10 रुपये में डालें ये 3 देसी चीजें     |     Up: Inspector And Three Constables Caught In Extortion Found Guilty In Investigation. – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun Mid-day Meals Are Cooked In The Open In 125 Schools 1 Crore Sanctioned For Construction Of Kitchens – Amar Ujala Hindi News Live     |     यादें देवी अहिल्या की: राजवाड़ा के सामने अहिल्या बाई की प्रतिमा लगाने में लगे थे 36 साल, इतने साल रहा शासन     |     Rbse 12th Result 2025: Omprakash Topped The District With 97.80%, Daughters Outshone This Time Too – Jalore News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088