अनूपपुर: रामनगर थाना क्षेत्र से एक लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। लड़की के पास एक कॉल आया, जिसमें स्कूल की छात्राओं के बाहर खेलने के लिए जाने की बात कहीं गई। उसके बाद से लड़की अभी तक घर पर नहीं आई है। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची के घर एक अनजान नंबर से फोन आता है। उस फोन में अनजान व्यक्ति ने कहा कि स्कूल से लड़कियों का समूह बाहर खेलने के लिए जाएगा। नाबालिग लड़की के परिजन उस फोन पर विश्वास कर लड़की को घर से भेज देते हैं। घर से जाते ही लड़की अचानक लापता हो जाती है। लड़की अभी तक घर लौट कर नहीं आई है। परेशान परिजनों ने इसकी शिकायत रामनगर थाने पर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक टीम गठित कर नाबालिग लड़की को खोजने के लगातार प्रयास में किए जा रहे हैं।

Comments are closed.