कोटा: अस्पताल में भर्ती पति।कोटा के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी में आज एक पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी ने एक के बाद एक अपने पति के सिर पर 6-7 वार किए। लहूलुहान पति ने शोर मचाकर व चिल्लाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घायल को सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार घायल इम्तिहाज वार्ड नम्बर 13 इस्लाम नगर का रहने वाला है। वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। तीन साल पहले उसकी शादी बड़ौदा निवासी मरजीना बानो से शादी हुई थी। दोनों के बीच शादी के बाद से ही अनबन होती थी। इस कारण एक उसकी पत्नी मायके चली गई थी। समाज व परिवार की समझाइश पर दोनों के बीच सुलह हुई। 15 दिन पहले की उसकी पत्नी मायके से लौटी थी। मकान में दोनों पति-पत्नी अलग अलग कमरे में रहते थे।पत्नी ने एक के बाद एक अपने पति के सिर पर 6-7 वार किए।आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास दोनों के एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे, अचानक किसी बात पर विवाद हुआ। बातों बातों में गुस्से में आकर मरजीना ने पति इम्तिहाज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसका गुस्सा इतना था कि उसने एक के बाद एक 6-7 वार किए। गनीमत रही कि घाव ज्यादा गहरे नहीं थे।सुल्तानपुर थाना एसआई उम्मेद सिंह ने बताया कि एक मकान में दोनों पति पत्नी अलग अलग कमरे में रहते है। आज बातों बातों में विवाद हुआ। पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति पर वार कर दिया। पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

Comments are closed.