Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

एक से अरेंज दूसरे से लव मैरिज, अब तीसरे पति के साथ भागी महिला, दोनों पतियों ने दर्ज कराई FIR

नागपुर: महिला ने 5 साल में तीन शादी की है, इसलिए पुलिस अब महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है।नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। एक महिला ने पहले परिवार के कहने पर अरेंज मैरिज की, फिर अपनी मर्जी से दूसरे शख्स से लव मैरिज की और अब वह तीसरे शख्स के साथ रह रही है।मामला तब सुर्खियों में आया जब महिला के दोनों पति अपनी पत्नी और तीसरे इंसान के खिलाफ पुलिस के पास कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे। महिला ने धोखाधड़ी करके 5 साल में तीन शादियां की हैं, इसलिए पुलिस अब महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है।पहले पति से है महिला को एक बेटानागपुर पुलिस की महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि दो दिन पहले दो लोग शिकायत लेकर उनके पास आए थे। नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का धीरज मिस्त्री का काम करता है। कुछ साल पहले पूजा (बदला हुआ नाम) अपनी बहन के साथ यहां आई और पड़ोस में रहने वाले धीरज से उसकी शादी हो गई। धीरज और पूजा का एक बेटा भी है।दूसरे को औरंगाबाद से बुलाकर की शादीऔरंगाबाद के रहने वाले 25 साल के पवन का मिस कॉल पूजा के मोबाइल पर आया और दोनों के बीच बातें होने लगीं। बातचीत बढ़ते हुए प्रेम तक पहुंची और कुछ महीने बाद पूजा ने अपने पहले पति को छोड़कर पवन से लव मैरिज कर ली। पूजा ने पवन से शादी करने से पहले खुद को अनमैरिड बताया था। पूजा ने पवन को नागपुर बुलाया और मंदिर में शादी की। इसके बाद पवन ने नागपुर में ही काम शुरू कर दिया। पूजा ने पहले पति धीरज से कह दिया कि वह गांव जा रही है, यह कहकर वह पवन के साथ चली गई।नागपुर की भरोसा सेल इस मामले की जांच कर रही है।तीसरे के साथ भागकर की शादीकुछ दिन बाद पूजा की इंस्टाग्राम पर सचिन नाम के एक युवक से पहचान हो गई। जब उसका दूसरा पति पवन घर पर नहीं होता था तो सचिन उसके घर आने-जाने लगा। महिला का सचिन के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। अब दोनों ने भाग कर शादी कर ली है।दोनों पति पूजा को खोजते हुए एक-दूसरे से मिलेइसके बाद पूजा के पहले पति धीरज और दूसरे पवन ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उन्हें पता चला कि पूजा ने सचिन नाम के युवक से तीसरी शादी की है। इसके बाद दोनों पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे और नागपुर पुलिस के ‘भरोसा सेल’ से गुहार लगाई।तीनों अपनी-अपनी पत्नी होने का दावा कर रहेपूजा के पहले पति का कहना है कि उसका और पूजा का एक बेटा है। वहीं दूसरे पति पवन ने शादी की तस्वीरें और दस्तावेज दिखाकर उसे अपनी पत्नी बताया है। पुलिस ने जब महिला को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे तीसरे पति सचिन के साथ मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। अब पुलिस असमंजस में है कि करे तो क्या करे? पुलिस बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है।

602160cookie-checkएक से अरेंज दूसरे से लव मैरिज, अब तीसरे पति के साथ भागी महिला, दोनों पतियों ने दर्ज कराई FIR
Artical

Comments are closed.

Samadhan Online: Cm Directly Heard The Cases Of 14 Districts, Took Action Against The Culprits – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur: Most Wanted Terrorist Firoz Arrested In Nimbahera Rdx Case Of 2022, Nia Team Reached Jaipur Via Tonk – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: चोटियों पर फाहे, शिमला में पेड़ गिरने से एनएच पर दो घंटे जाम; जानें मौसम पूर्वानुमान     |     हैदराबाद की हार का सबसे ​बड़ा विलेन, काव्या मारन के करोड़ों रुपये बर्बाद     |     2 held in Bengal for painting Pakistani flag on rail toilet     |     Bihar News Buxar Caste Based Census Is Historic Decision Of Pm Modi Nda Was Already Demanding It – Bihar News     |     Sant Premananda Maharaj Padyatra Postponed Due To Health Problem – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Will Remain Changed Even Today Orange Alert For Hailstorm Along With Strong Winds – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp: There Will Be Special Arrangements For Rest And Meditation Places On Narmada Parikrama Path, Cm Also Gave – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ajmer: Intensive Police Operation In Ajmer, Six Illegal Bangladeshi Citizens Detained; 2151 Documents Checked – Ajmer News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088