Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Darbhanga Family Members Of Rambabu Arrested During Neet Exam Suspect Deep Conspiracy Allege Framing - Amar Ujala Hindi News Live Dgca Aaib Team Arrived To Investigate Trainee Aircraft Accident - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand State Employees And Pensioners Dearness Allowance Increase Order Issued - Amar Ujala Hindi News Live Mp Board Result 10th 12th Toppers List Website - Amar Ujala Hindi News Live Jaisalmer News: Female Tourist Made Porn Video Of An Elderly Person And Uploaded It On Site, Case Registered - Jaisalmer News Haryana: यमुनानगर के साढौरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस Passenger Train Started After Five Years On The World Heritage Kalka-shimla Track, This Much Will Be The Fare - Amar Ujala Hindi News Live CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट पर नई अपडेट, डिजिलॉकर एक्सेस कोड घोषित, छात्र जरूर जान लें, ऐसे चेक करें स्कोर  रियान पराग ने तो कमाल ही कर दिया, टीम भले बाहर हुई, लेकिन पहली बार करने जा रहे ये काम ईशा अंबानी के मेट गाला लुक का है शाही कनेक्शन, 136 कैरेट वाले हार की कीमत जानकर रह जाएंगे भौचक्के

एमपी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 23 जनवरी तक, गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक, जानें रेट नियम और डिटेल्स

MP Paddy Procurement

MP Paddy procurement 2025 : मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए एमएसपी पर धान का उपार्जन जारी है । न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6 लाख 61 हजार 777 किसानों से 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जायेगा।उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा।इस बार धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।

किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी।समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा।किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 7855 करोड़ 98 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। खरीदी गई धान में से 38 लाख 18 हजार 332 मीट्रिक टन उपार्जित धान का परिवहन किया जा चुका है। कुल 11 लाख 79 हजार 448 मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजी जा चुकी है।

Madhya Pradesh: अबतक किस जिले में कितनी हुई खरीदी

  • प्रदेश के बालाघाट में 5 लाख 47 हजार 336, कटनी 4 लाख 10 हजार 746, सतना 3 लाख 99 हजार 01, जबलपुर 3 लाख 76 हजार 76, रीवा 3 लाख 47 हजार 486, सिवनी 2 लाख 98 हजार 792, मण्डला 2 लाख 942।
  • शहडोल 1 लाख 96 हजार 737, पन्ना 1 लाख 70 हजार 543, मैहर 1 लाख 68 हजार 200, नर्मदापुरम 1 लाख 65 हजार 152, सिंगरौली 1 लाख 44 हजार 30, उमरिया 1 लाख 28 हजार 750, सीधी 1 लाख 26 हजार 950।
  • मऊगंज 97 हजार 491, अनूपपुर 97 हजार 420, दमोह 82 हजार 875, नरसिंहपुर 76 हजार 458, डिंडोरी 76 हजार 348, रायसेन 58 हजार 25, बैतूल 46 हजार 805, सीहोर 40 हजार 715, सागर 18 हजार 777।
  • छिन्दवाड़ा 12 हजार 690, भिंड 2 हजार 396, विदिशा 1502, हरदा 1361, शिवपुरी 1246, मुरैना 237, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन 31 मार्च तक

  • रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं।
  • किसान स्वयं के मोबाईल से एमपी किसान एप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपये घोषित किया गया है।
  • पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र और एम.पी. किसान एप पर भी की गई है।
  • किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।
  • किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा।
  • किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे।
  • पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।
  • आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन हेतु पंजीयन के दौरान ही 1 रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/JIT पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा।
  • पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा।
  • किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा।

 

2281100cookie-checkएमपी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 23 जनवरी तक, गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक, जानें रेट नियम और डिटेल्स
Artical

Comments are closed.

Bihar Darbhanga Family Members Of Rambabu Arrested During Neet Exam Suspect Deep Conspiracy Allege Framing – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dgca Aaib Team Arrived To Investigate Trainee Aircraft Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand State Employees And Pensioners Dearness Allowance Increase Order Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Board Result 10th 12th Toppers List Website – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer News: Female Tourist Made Porn Video Of An Elderly Person And Uploaded It On Site, Case Registered – Jaisalmer News     |     Haryana: यमुनानगर के साढौरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस     |     Passenger Train Started After Five Years On The World Heritage Kalka-shimla Track, This Much Will Be The Fare – Amar Ujala Hindi News Live     |     CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट पर नई अपडेट, डिजिलॉकर एक्सेस कोड घोषित, छात्र जरूर जान लें, ऐसे चेक करें स्कोर      |     रियान पराग ने तो कमाल ही कर दिया, टीम भले बाहर हुई, लेकिन पहली बार करने जा रहे ये काम     |     ईशा अंबानी के मेट गाला लुक का है शाही कनेक्शन, 136 कैरेट वाले हार की कीमत जानकर रह जाएंगे भौचक्के     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088