Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

एयर इंडिया के क्रैश हुए विमान का DVR बताएगा हादसे की असली वजह, जानें क्या होती है ये डिवाइस


air Inda plane crash DVR
Image Source : INDIA TV
एयर इंडिया के क्रैश हुए विमान का DVR बरामद

दुर्घटना का शिकार हुई एयर इंडिया के विमान के मलबे से DVR बरामद हो गया है। यह प्लेन क्रैश होने की असली वजह का पता लगाने में जांच एजेंसियों की मदद करेगा। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की बोइंग ड्रीमलाइनर विमान का मलबा जिला अस्पताल के पास गिरा है। इस हादसे की जांच कर रही ATS की टीम के एक अधिकारी को विमान में मौजूद DVR मिला है। यह इस हादसे की जांच को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेगा।

अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक कुल 297 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश होने की वजह से 56 अन्य लोगों की भी जान चली गई है। इस दर्दनाक हादसे की जांच के लिए हाई लेवल टीम गठित कर दी गई है। इससे पहले इस फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स भी बरामद किया जा चुका है।

क्या होता है DVR?

DVR जिसे हम डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी कहते हैं। यह एक ऐसा डिवाइस होता है, जो एयरक्राफ्ट में सिक्योरिटी के लिए लगाया जाता है। फ्लाइट में मौजूद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज इसमें रिकॉर्ड होती है। फ्लाइट के लिए डिजाइन किए गए DVR को आम डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर के मुकाबले मजबूत बनाया जाता है, जो खराब वातावरण में भी लंबे समय तक रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होता है। फ्लाइट के रिव्यू के बाद DVR के डेटा को रिमूव भी किया जा सकता है।

What is DVR

Image Source : SORA AI

डीवीआर

कैसे काम करता है DVR?

DVR एक स्टोरेज डिवाइस की तरह काम करता है, जिसमें हार्ड ड्राइव लगा रहता है। यह हार्ड ड्राइव लोकल स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फ्लाइट के सभी CCTV कैमरे की फुटेज इसमें स्टोर होती है। फ्लाइट के कॉक-पिट से लेकर पैसेंजर केबिन, एंट्री-एग्जिट गेट्स, इमरजेंसी गेट्स में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इसमें स्टोर होती है। 

यह डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित होता है क्योंकि सीसीटीवी कैमरों की एनालॉग वीडियो सिग्नल को इसमें डिजिटल रूप से एनकोड किया जा सकता है। सुरक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले ज्यादातर DVR कैमरा रिकॉर्डर सिग्नल को एनकोड करता है। जरूरत पड़ने पर इसमें स्टोर किए गए फुटेज को डिकोड किया जाता है। प्लेन क्रैश होने के बाद DVR में रिकॉर्ड हुए फुटेज को एनालाइज किया जाएगा, जिससे प्लेन क्रैश होने की असली वजह का पता लग सकता है।

यह भी पढ़ें –

8000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश 5G फोन, देसी ब्रांड ने चीनी कंपनियों के उड़ाए होश





Source link

2881860cookie-checkएयर इंडिया के क्रैश हुए विमान का DVR बताएगा हादसे की असली वजह, जानें क्या होती है ये डिवाइस
Artical

Comments are closed.

Schools and Colleges closed amid heavy rainfall forecast in Nagpur     |     Two accused in Abohar businessman’s murder killed in police encounter     |     Delhi Airport अब दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में, लंदन-टोक्यो को पछाड़ा, जानें ताजा रैंकिंग     |     “BJP has created a situation of Marathi vs non-Marathi”: NCP-SP leader Rohit Pawar     |     Rahul Gandhi to lead Bihar Mahagathbandhan protest: Tyres burnt, roads blocked; what the electoral roll row is about | India News     |     Bihar News Live: India Alliance Chakka Jam Trains Stopped Roads Blocked Protests Rjd, Left Parties Congress – Amar Ujala Hindi News Live     |     डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर भारतीय कप्तान शुभमन गिल, टेस्ट क्रिकेट में बन सकते हैं सबसे बड़े बल्लेबाज     |     Yash Dayal News Cricketer Yash Dayal May Be Arrested After Harassment Case Filed Against Him In Ghaziabad – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh Two Women Missing After Being Swept Away In Ganga Near Brahmapuri Search Continues – Amar Ujala Hindi News Live     |     Du Ug Admission 2025: Over 2.65 Lakh Registrations For Undergraduate Courses; Portal Open Till July 14 – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088