Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Scorpio Falls Into Ganga River Coming From Up Road Accident News Buxar Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Kicking And Punching Between Lawyers In The Court, Four Injured, People Said This - Amar Ujala Hindi News Live - Meerut:कचहरी में वकीलों में चले लात-घूंसे, चार घायल, लोग बोले Kedarnath Heli Seva All Heli Companies Will Return Tomorrow Amid The Onset Of Monsoon - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: करोड़ों के रियल एस्टेट घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार International Yoga Day 2025: राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज अटल पथ पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल Tigress Kanakati Is Being Monitored 24 Hours A Day In Mukundra's Enclosure - Kota News बिलासपुर: पांव फिसलने से नदी में गिरी महिला, चार दिन बाद मलरांव में झील किनारे मिला शव VIDEO: शुभमन गिल ने सेंचुरी पूरी करने के साथ दिया चौंकाने वाला रिएक्शन, दिग्गजों ने भी की तारीफ Poco F7 करेगा बड़ा धमाका, इस दिन होने जा रहा है लॉन्च, जानें प्राइस से लेकर फीचर्स तक सब कुछ रात में सोते समय महसूस होती है बेचैनी, चैन की नींद सोने के लिए अपनाएं ये उपाय

एयर क्वालिटी खराब; मास्क लगाकर निकले लोग, कई जगहों पर विजिबिलिटी भी कम

चंडीगढ़; चंडीगढ़ में लगातार एयर क्वालिटी खराब हो रही है। इस मौसम में पराली का जलाया जाना इसका एक बड़ा कारण है।चंडीगढ़ की एयर क्वालिटी खराब चल रही है। आज सुबह से शहर में कई जगह धुआं दिखाई दे रहा है। बीते मंगलवार प्रकाश उत्सव के दौरान जले पटाखों और पराली का धुआं आसमान में छाया हुआ है। कुछ एरिया में एयर क्वालिटी काफी खराब है। ऐसे में दूर की विजिबिलिटी भी खराब हो रखी है। कई लोग फेस मास्क लेकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। वहीं मोहाली, जीरकपुर और आसपास के इलाके में भी इस हवा में धुआं फैला हुआ है।इससे पहले बीती मंगलवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब रहा था। एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशंस, सेक्टर 53 में यह मंगलवार रात 11 बजे 314 पाया गया था। वहीं सेक्टर 22 के स्टेशन में 266, सेक्टर 25 के स्टेशन में 191 पाया गया। बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स यदि 301 से 400 के बीच हो तो वह काफी खराब माना जाता है। वहीं इससे सांस संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।दिवाली की रात सेक्टर 53 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 119 था। वहीं सेक्टर 22 में 130 तथा सेक्टर 25 में 114 पाया गया था। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में गिरावट और वातावरण में दबाव के चलते भी एयर क्वालिटी पर असर पड़ता है। बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स अगर 0 से 50 के बीच हो तो उसे अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच इसे संतोषजनक, 101 से 200 के बीच इसे संतुलित, 201 से 300 के बीच खराब और 301 से 400 के बीच काफी खराब माना जाता है। वहीं 401 से 500 केद बीच अति गंभीर माना जाता है।बता दें कि किसानों द्वारा पराली जलाए जाना एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। इससे दिल्ली समेत NCR की हवा भी लंबे समय से प्रदूषित हो रही है। सरकारें भी किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर चुकी हैं। इसके बावजूद लगातार कई जगहों पर पराली जलना जारी है।

879990cookie-checkएयर क्वालिटी खराब; मास्क लगाकर निकले लोग, कई जगहों पर विजिबिलिटी भी कम
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Scorpio Falls Into Ganga River Coming From Up Road Accident News Buxar Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Kicking And Punching Between Lawyers In The Court, Four Injured, People Said This – Amar Ujala Hindi News Live – Meerut:कचहरी में वकीलों में चले लात-घूंसे, चार घायल, लोग बोले     |     Kedarnath Heli Seva All Heli Companies Will Return Tomorrow Amid The Onset Of Monsoon – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: करोड़ों के रियल एस्टेट घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     International Yoga Day 2025: राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज अटल पथ पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल     |     Tigress Kanakati Is Being Monitored 24 Hours A Day In Mukundra’s Enclosure – Kota News     |     बिलासपुर: पांव फिसलने से नदी में गिरी महिला, चार दिन बाद मलरांव में झील किनारे मिला शव     |     VIDEO: शुभमन गिल ने सेंचुरी पूरी करने के साथ दिया चौंकाने वाला रिएक्शन, दिग्गजों ने भी की तारीफ     |     Poco F7 करेगा बड़ा धमाका, इस दिन होने जा रहा है लॉन्च, जानें प्राइस से लेकर फीचर्स तक सब कुछ     |     रात में सोते समय महसूस होती है बेचैनी, चैन की नींद सोने के लिए अपनाएं ये उपाय     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088