Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा Innocent Child Dies In Aligarh District Hospital - Amar Ujala Hindi News Live Mussoorie: Huge Fire Breaks Out In A Shop On Mall Road, Chaos Ensues, All Goods Burnt To Ashes - Amar Ujala Hindi News Live Drunk Audi Driver Crushes Five People Sleeping On Footpath In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Sidhi Weather News: Monsoon Blesses Farmers, Meteorological Department Issues Yellow Alert - Madhya Pradesh News Kota News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल Radhika Murder Case: Best Friend Himanshika Reveals Shocking Truth In Emotional Video - Amar Ujala Hindi News Live Forest Department Took Action Against Illegal Encroachments Preparations Underway In Jubbal Rohru As Well - Amar Ujala Hindi News Live युवाओं की सरकार में भिंड कलेक्टर का यह कैसा व्यवहार! छात्र को मारे दनादन चांटे, जानें पूरा मामला IND vs ENG: टीम इंडिया ने धराशायी किया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा दिए इतने छक्के बन गया टेस्ट में नया कीर्तिमान

ऑरेंज कैप से कितना पीछे हैं केएल राहुल? क्या आने वाले 2 मुकाबले में सजेगा सर पर यह ताज?

ऑरेंज कैप से कितना पीछे हैं केएल राहुल? क्या आने वाले 2 मुकाबले में सजेगा सर पर यह ताज?

आईपीएल 2025 में सबसे रोमांचक जंग ऑरेंज कैप को लेकर देखने को मिल रही है। हालांकि अंक तालिका पर नजर डालें तो इस समय निकोलस पूरन पहले स्थान पर चल रहे हैं, लेकिन पूरन से पीछे उन खिलाड़ियों की लंबी लाइन लगी है जो इस सीजन में शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक और नए खिलाड़ी की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री हो गई है। दरअसल, इस रोमांचक जंग में अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल की भी एंट्री हो गई है।

केएल राहुल ने अभी तक मात्र तीन ही मैच खेले हैं, लेकिन इन तीन मैचों में ही उन्होंने ऑरेंज कैप की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जबकि पहले नंबर पर मौजूद निकोलस पूरन अब तक पांच मुकाबले खेल चुके हैं। इससे समझा जा सकता है कि केएल राहुल जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह निकोलस पूरन को पीछे छोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगाएंगे।

ऑरेंज कैप से कितना पीछे हैं केएल राहुल

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के मन में अब यही सवाल उठ रहा है कि आखिर केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में कितना पीछे हैं। बता दें कि पूरन ने पांच मैचों में 288 रन बनाए हैं और वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। अब तक पूरन ने तीन अर्धशतक जड़े हैं। जबकि तीन मैच खेल चुके केएल राहुल फिलहाल 185 रनों के साथ आठवें स्थान पर हैं। राहुल ने तीन में से दो मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 92 की औसत से बल्लेबाजी की है। यानी अब केएल राहुल पूरन से मात्र 103 रन पीछे हैं, लेकिन अब दिल्ली से पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स का मुकाबला होगा। ऐसे में अगर निकोलस पूरन इसी फॉर्म में बल्लेबाजी करते रहे, तो केएल राहुल को पूरन को पीछे छोड़ने में दो से ज्यादा मुकाबले लग सकते हैं।

विराट कोहली से मात्र एक रन पीछे हैं केएल राहुल

इस समय केएल राहुल, विराट कोहली से मात्र एक रन पीछे हैं। विराट कोहली सातवें स्थान पर मौजूद हैं। विराट कोहली ने भी मौजूदा सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं। इस रेस में दूसरे स्थान पर साईं सुदर्शन का नाम है, जिन्होंने पांच मुकाबलों में 273 रन बना लिए हैं। बड़ी टक्कर निकोलस पूरन और साईं सुदर्शन के बीच देखने को मिल रही है। अब साईं सुदर्शन मात्र 15 रन पीछे हैं। ऑरेंज कैप की यह रेस फैंस के लिए बेहद दिलचस्प बन गई है।

पर्पल कैप पर नजर डालें

अगर पर्पल कैप पर नजर डालें तो इस समय सीएसके के नूर अहमद ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया हुआ है। नूर अहमद अब तक 11 विकेट ले चुके हैं, जबकि उनके पीछे गुजरात टाइटंस के साईं किशोर मौजूद हैं। साईं किशोर ने अब तक कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

2555720cookie-checkऑरेंज कैप से कितना पीछे हैं केएल राहुल? क्या आने वाले 2 मुकाबले में सजेगा सर पर यह ताज?
Artical

Comments are closed.

Bihar: 'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा     |     Innocent Child Dies In Aligarh District Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mussoorie: Huge Fire Breaks Out In A Shop On Mall Road, Chaos Ensues, All Goods Burnt To Ashes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Drunk Audi Driver Crushes Five People Sleeping On Footpath In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sidhi Weather News: Monsoon Blesses Farmers, Meteorological Department Issues Yellow Alert – Madhya Pradesh News     |     Kota News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल     |     Radhika Murder Case: Best Friend Himanshika Reveals Shocking Truth In Emotional Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Forest Department Took Action Against Illegal Encroachments Preparations Underway In Jubbal Rohru As Well – Amar Ujala Hindi News Live     |     युवाओं की सरकार में भिंड कलेक्टर का यह कैसा व्यवहार! छात्र को मारे दनादन चांटे, जानें पूरा मामला     |     IND vs ENG: टीम इंडिया ने धराशायी किया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा दिए इतने छक्के बन गया टेस्ट में नया कीर्तिमान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088