Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
The Auction Of Teak Wood Held At Panna's Kastaghar Was Completed - Madhya Pradesh News Tonk News Mla Ramsahay Verma Gave A Gift To Villagers Know How Many Villages Will Get Relief - Rajasthan News Iim Rohtak Corruption Case Centre On Director Dheeraj Sharma Suspension Or Leave Till Graft Investigation Over - Amar Ujala Hindi News Live - Iim Rohtak Corruption Case:निदेशक धीरज शर्मा पर लटकी तलवार... Jairam Thakur Said The Government Has Not Yet Withdrawn The Notification To Take Money From Temples - Amar Ujala Hindi News Live - Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले भारतीय टीम के WTC फाइनल में ना पहुंचने से होगा करोड़ों का नुकसान! रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा प्यार में डूबे थे लीड हीरो-हीरोइन, लेकिन ब्रेकअप के बाद शुरू हुई शूटिंग, 'देवदास' पर भारी पड़ी थी मूवी PLFI acting chief among 3 Maoists held in Jharkhand | India News Bihar Government Released Compilation Of Circulars For 2022-2024 - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Holika Was Burnt At 3500 Places, Lots Of Abir-gulal Was Thrown - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Cm Dr. Yadav Congratulated And Wished The People Of The State On Holi - Amar Ujala Hindi News Live

ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हरा इस टीम ने किया बड़ा उलटफेर, लगातार दूसरी बार T20 WC फाइनल में पहुंची


T20 WC- India TV Hindi

Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलिया

संयुक्त राज्य अमीरात यानी UAE में वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है जिसके पहले सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 6 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराने में कामयाब हुई है। यही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सिर्फ तीसरी जीत है। 

ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ थमा

6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला T20 वर्ल्ड कप के नौ संस्करणों में केवल दूसरी बार फाइनल से पहले बाहर हुई। यही नहीं, साल 2009 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल नहीं खेलेगी। इस सेमीफाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हराया था। अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले सभी सातों मैच हारे थे। लेकिन इस बार टीम इतिहास बदलने में सफल हुई। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ पर लगाम लग गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में लगातार 15 जीत दर्ज की थी। वे पिछले 7 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन इस बार उनका लगातार 8वीं बार फाइनल में जाने का सपना साउथ अफ्रीकी टीम ने चकनाचू कर दिया। 

साउथ अफ्रीका ने किया शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के सामने धीमी शुरूआत के बाद पांच विकेट पर 134 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। कप्तान तहलिया मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया। अंत में एलिस पैरी की 23 गेंद में 31 रन और फोबे लिचफील्ड की नौ गेंद में नाबाद 16 रन की पारी से ऑस्ट्रेलयाई टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने शानदार आगाज किया। कप्तान लौरा वोलवार्ड ने पारी का आगाज करते हुए 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद ऐनी बॉश ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का जड़ा। 

महिला T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की हार

 

  • इंग्लैंड के विरुद्ध 8 विकेट से, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल
  • वेस्टइंडीज के विरुद्ध 8 विकेट से, कोलकाता, 2016 फाइनल
  • साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 8 विकेट से, दुबई, 2024 सेमीफाइनल

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत की चोट कितनी गंभीर, रोहित शर्मा का चौंकाने वाले खुलासा; सामने आया ये बड़ा अपडेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले आई बड़ी खबर, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क को टीम में मिली जगह

 

Latest Cricket News





Source link

1723060cookie-checkऑस्ट्रेलिया को पहली बार हरा इस टीम ने किया बड़ा उलटफेर, लगातार दूसरी बार T20 WC फाइनल में पहुंची
Artical

Comments are closed.

The Auction Of Teak Wood Held At Panna’s Kastaghar Was Completed – Madhya Pradesh News     |     Tonk News Mla Ramsahay Verma Gave A Gift To Villagers Know How Many Villages Will Get Relief – Rajasthan News     |     Iim Rohtak Corruption Case Centre On Director Dheeraj Sharma Suspension Or Leave Till Graft Investigation Over – Amar Ujala Hindi News Live – Iim Rohtak Corruption Case:निदेशक धीरज शर्मा पर लटकी तलवार, केंद्र का फरमान     |     Jairam Thakur Said The Government Has Not Yet Withdrawn The Notification To Take Money From Temples – Amar Ujala Hindi News Live – Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले     |     भारतीय टीम के WTC फाइनल में ना पहुंचने से होगा करोड़ों का नुकसान! रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा     |     प्यार में डूबे थे लीड हीरो-हीरोइन, लेकिन ब्रेकअप के बाद शुरू हुई शूटिंग, ‘देवदास’ पर भारी पड़ी थी मूवी     |     PLFI acting chief among 3 Maoists held in Jharkhand | India News     |     Bihar Government Released Compilation Of Circulars For 2022-2024 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Holika Was Burnt At 3500 Places, Lots Of Abir-gulal Was Thrown – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Cm Dr. Yadav Congratulated And Wished The People Of The State On Holi – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088