Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ओट्स से बनाएं एकदम क्रिस्पी टिक्की, पनीर और सब्जियां बना देंगी इसे सुपरहेल्दी, जानिए रेसिपी


ओट्स टिक्की- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
ओट्स टिक्की

आजकल डाइटिंग से वजन घटाने का क्रेज काफी बढ़ गया है। हालांकि कई बार लोगों को डाइटिंग वाला खाना काफी बोरिंग लगने लगता है। आप चाहें तो डाइटिंग वाले खाने को भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। इससे आप डाइटिंग करने से परेशान भी नहीं होंगे और आपका वजन भी आसानी से कम हो जाएगा। आज हम आपको एक हेल्दी, टेस्टी और गजब की वेट लॉस रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाकर बारिश के भरपूर मजे ले पाएंगे। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। मार्केट की आलू टिक्की की बजाय आप घर में ओट्स और पनीर से टिक्की बनाकर खाएं। फाइबर, आयरन, प्रोटीन और विटामिन बी1 से भरपूर ये टिक्की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जानिए कैसे बनाते हैं ओट्स और पनीर की टिक्की और इसमें कौन-कौन सी सब्जियां पड़ती हैं?

ओट्स पनीर टिक्की के लिए सामग्री: 

  • 3 कप- ओट्स
  • 1 कप- पनीर 
  • 100 ग्राम- बीन्स
  • 2 कप- गाजर 
  • 2-3- हरी मिर्च
  • 1 1/2 टीस्पून- लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 1/2 टीस्पून- धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्का फ्राई करने के लिए तेल

ओट्स पनीर टिक्की की रेसिपी:

स्टेप 1- पहले सारी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। जिसमें गाजर, बींस और हरी मिर्च शामिल हैं। ओट्स को ब्लैंडर में पीसकर पाउडर जैसा बना लें और पनीर को कद्दूकस कर लें।

स्टेप 2- अब सारी सब्जियां, पनीर और ओट्स का पाउडर किसी बाउल में डालकर मिक्स कर लें और मसाले मिला दें। आपको अच्छी तरह मिलाकर टिक्की के लिए डो तैयार करना है।

स्टेप 3- सारी चीजों को 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें और लोई बनाकर टिक्की की शेप में तैयार कर लें। पैन या तवे पर ऑयल डालें। गैस की फ्लेम मीडियम हाई रखें और टिक्की डालकर सेक लें। टिक्की को हल्का ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करना है।

स्टेप 4- सारी टिक्की इसी तरह से तैयार करनी हैं और धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक टिक्की को सेंक लें। अब टिक्की को हरी या लाल अपनी किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ खाएं।

स्टेप 5- ओट्स पनीर टिक्की खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। खास बात ये है कि इस टिक्की को खाने से मोटापा भी नहीं बढ़ता है। आप किसी भी वक्त नाश्ते में या फिर स्नैक्स में ओट्स टिक्की बनाकर आसानी से खा सकते हैं।


 

Latest Lifestyle News





Source link

1287140cookie-checkओट्स से बनाएं एकदम क्रिस्पी टिक्की, पनीर और सब्जियां बना देंगी इसे सुपरहेल्दी, जानिए रेसिपी
Artical

Comments are closed.

UP enforces ban on meat sale near religious sites | India News     |     Bettiah News: 60 Houses Burnt In Fire Caused By Gas Cylinder Explosion, Many Villagers Also Burnt – Bihar News     |     Student Committed Suicide By Consuming Poison After Uploading A Video On Instagram – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Shivraj Singh Chauhan Said The Government Is Committed To Make Every Village Poverty Free – Madhya Pradesh News – Sehore:केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले     |     Chittorgarh Freeze Of Property Worth 75 Lakhs Earned From Black Money Of Drug Smuggling – Chittorgarh News     |     RR vs CSK: गुवाहाटी में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट     |     CBI court clears judge Nirmal Yadav in cash-at-door case | India News     |     Bseb Result: Priyanshu Of Munger Secured Second Position In Bihar Matriculation Exam, Dreams Of Becoming Ias – Amar Ujala Hindi News Live     |     टेककृति फेस्ट: जिंदगी आ रहा हूं मैं…, अमाल मलिक के गीतों पर झूमे आईआईटीयंस     |     Arvind Kejriwal News: Delhi Police Filed Fir Against Arvind Kejriwal – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088