Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ओट्स से लेकर मूंगफली तक वजन घटाने के लिए पिएं ये 3 Weight loss shakes | weight loss smoothie recipes in hindi


weight_loss_shakes- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL
weight_loss_shakes

Weight loss shakes: वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। तमाम प्रकार के डाइट फॉलो करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, इसके बाद भी कुछ लोग सप्लीमेंट्स लेना पसंद करते हैं जिससे कुछ दूसरे नुकसान हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप कुछ वेट लॉस शेक का आजमा सकते हैं। इनकी खास बात ये है कि आप इन्हें ड्राई फ्रूट्स की मदद से हाई प्रोटीन वाला बना सकते हैं तो फाइबर से भरपूर बनाने के लिए आप कुछ मोटे अनाजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस शेक में आप कुछ बीजों को भी शामिल कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं  इन वेट लॉस शेक के बारे में।

वजन घटाने के लिए पिएं ये 3 Weight loss shakes

1. ओट्स शेक-Oats shake

ओट्स शेक पीना कई समस्याओं में आपके लिए काम कर सकता है। ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और आंतों की गति बढ़ाता है। इस शेक को पीने से मांसपेशियों में जमा चर्बी को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये शुगर मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तो, ओट्स को दूध में भिगोकर रख दें और फिर ब्लैंडर से ब्लैंड कर लें। थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और उसके बाद इसका सेवन करें। 

shakes_for_weight_loss

Image Source : SOCIAL

shakes_for_weight_loss

इस फल के साथ ऐसे मिलाकर खाएं Chia seeds, कैसा भी हो कब्ज हो जाएगा साफ

2. हाई प्रोटीन बीजों से बना शेक-High protein seeds shake

बाहर से प्रोटीन सप्लीमेंट्स खरीदने से अच्छा ये होगा कि आप कुछ बीजों को पीस लें और इसी से प्रोटीन शेक बनाएं। जैसे कि अलसी, तिल, कद्दू, सूरजमुखी के बीज और चिया सीड्स को दरदरा करके पीस लें। अब दूध में इसे मिलाएं। ऊपर से थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे पिएं। ये प्रोटीन शेक मांसपेशियां बढ़ाता है, एक्सरसाइज स्टैमिना बढ़ाता है और वेट लॉस में मददगार है।

मेथी के साथ इन 3 चीजों से बना ये शैंपू बालों की रंगत सुधार सकता है, काले घने और लंबे बाल चाहिए तो जरूर लगाएं

3. मूंगफली का शेक-Peanut shake

मूंगफली को आप दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे दूध में मिलाकर और पीसकर एक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। दूसरा, आप इसे दरदरा करके इसका एक पाउडर तैयार कर सकते हैं और जब मन आए दूध में मिलाकर इसे पी सकते हैं। साथ ही आप इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर भी ले सकते हैं।  मूंगफली प्रोटीन से भरपूर है जो कि स्टैमिना बढ़ाकर और भूख कंट्रोल करके वेट लॉस में मदद कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

1027770cookie-checkओट्स से लेकर मूंगफली तक वजन घटाने के लिए पिएं ये 3 Weight loss shakes | weight loss smoothie recipes in hindi
Artical

Comments are closed.

Mp News: Grain Has Been Rotting In Burhanpur’s Badgaon Panchayat For 20 Years – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Bjp Spokesperson’s Meeting With Former Cm Ashok Gehlot Sparks Fresh Speculation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mushtaq Kills Lover Pooja Murder Of Woman Live In Relation Accused Chopped Off Her Head And Threw It In Drain – Amar Ujala Hindi News Live     |     Road Accident On Bharmour-pathankot Highway, Two Died After Car Fell Into Ditch – Amar Ujala Hindi News Live     |     वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने 7वें प्लेयर, रैना-वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल     |     5 मई से बंद होने वाला है Skype, जानें इसके पेड यूजर्स को अब क्या करना होगा?     |     भारत में ही बनेंगे अमेरिका में बिकने वाले iPhone, जानें एप्पल सीईओ टिम कुक का प्लान     |     Cheques Handed Over To The Families Of The Youths Who Died In The Naad Fire In Ferozepur – Amar Ujala Hindi News Live     |     PM Modi mocks INDIA bloc with ‘sleepless nights’ jibe in presence of Shashi Tharoor, Pinarayi Vijayan | India News     |     Khelo India Youth Games: 11 Games Will Be Held Patna, 4000 Players Will Participate Patliputra Sports Complex – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088