Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: खेत देखने गए बुजुर्ग पर गिरा ठनका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम UP: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप हादसे में घायल.. हालत नाजुक, गजराैला में हाईवे पर कार के उड़े परखच्चे Uttarakhand: रायकाना ग्लेशियर है संवेदनशील वसुंधरा ताल के पानी का प्रारंभिक स्रोत, 38 मीटर मिली झील की गहराई Ujjain Mahakal: A Huge Fire Broke Out At The Conch Gate Of Baba Mahakaleshwar Temple - Amar Ujala Hindi News Live Tonk: Father Died Due To Fear Of Storm At Wedding Of Only Son, Wedding Next Day After Funeral Procession - Amar Ujala Hindi News Live Punjab Kings Team Made The Second Highest Score Of Ipl In Dharamsala - Amar Ujala Hindi News Live SRH vs DC Dream11 Prediction: केएल या ट्रेविस हेड किसे चुनें कप्तान, इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम गंगा किनारे अंबानी परिवार ने की पेट डॉग के लिए पूजा, भजन में खोईं बड़ी बहू श्लोका, छोटी बहू ने दिखाया बच्चों पर प्यार Garena Free Fire MAX के लेटेस्ट Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे धांसू रिवॉर्ड्स सुबह दूध में डालकर खा लें ये 4 ड्राई फ्रूट्स, दूर हो जाएगी शरीर की सारी कमजोरी, भरपूर मिलेगी ताकत

कप्तान रहाणे छू सकते हैं बड़ा मुकाम, क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को छोड़ देंगे पीछे


Ajinkya Rahane
Image Source : AP
अजिंक्य रहाणे

KKR vs PBKS: IPL 2025 के 45वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR की टीम पंजाब किंग्स से टक्कर लेने के लिए तैयार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 26 अप्रैल को खेले जाने वाले इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता टीम की कोशिश लगातार तीसरी हार से बचने की होगी। IPL के 18वें सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, लेकिन सिर्फ 3 जीत हासिल की है। पिछले 2 मैच कोलकाता की टीम गंवा चुकी है और अब पंजाब के खिलाफ उसकी नजरें हर हाल में जीत दर्ज करने की होगी ताकि हार के सिलसिले को तोड़ा जा सके। इस मैच में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

गेल और उथप्पा छूट जाएंगे पीछे?

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अजिंक्य रहाणे बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। रहाणे ने IPL में 193 मैचों की 179 पारियों में 4913 रन बनाए हैं। आज अगर वह 83 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए IPL में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। अब तक सिर्फ 8 बल्लेबाज ही इस खास मुकाम तक पहुंच पाए हैं, जिसमें 6 भारतीय हैं। IPL में 5000 रन या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और केएल राहुल शामिल हैं। रहाणे 5000 रन का आंकड़ा छूते ही IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे। 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 8396
  • रोहित शर्मा- 6856 
  • शिखर धवन- 6769
  • डेविड वॉर्नर- 6565
  • सुरेश रैना- 5528
  • महेंद्र सिंह धोनी- 5383
  • एबी डिविलियर्स- 5162
  • केएल राहुल- 5006
  • क्रिस गेल- 4965
  • रॉबिन उथप्पा- 4952
  • अजिंक्य रहाणे- 4913 

IPL में अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में 500 चौके लगाने का कारनामा किया था। वह IPL में 2 शतक और 33 अर्धशतक लगाने का बड़ा कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने 118 छक्के भी जड़े हैं। इस सीजन कोलकाता के कप्तान IPL में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 7 मैचों की दरकार है। अगर कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है, तो वह IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

 

Latest Cricket News





Source link

2644470cookie-checkकप्तान रहाणे छू सकते हैं बड़ा मुकाम, क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को छोड़ देंगे पीछे
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News: खेत देखने गए बुजुर्ग पर गिरा ठनका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     UP: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप हादसे में घायल.. हालत नाजुक, गजराैला में हाईवे पर कार के उड़े परखच्चे     |     Uttarakhand: रायकाना ग्लेशियर है संवेदनशील वसुंधरा ताल के पानी का प्रारंभिक स्रोत, 38 मीटर मिली झील की गहराई     |     Ujjain Mahakal: A Huge Fire Broke Out At The Conch Gate Of Baba Mahakaleshwar Temple – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tonk: Father Died Due To Fear Of Storm At Wedding Of Only Son, Wedding Next Day After Funeral Procession – Amar Ujala Hindi News Live     |     Punjab Kings Team Made The Second Highest Score Of Ipl In Dharamsala – Amar Ujala Hindi News Live     |     SRH vs DC Dream11 Prediction: केएल या ट्रेविस हेड किसे चुनें कप्तान, इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम     |     गंगा किनारे अंबानी परिवार ने की पेट डॉग के लिए पूजा, भजन में खोईं बड़ी बहू श्लोका, छोटी बहू ने दिखाया बच्चों पर प्यार     |     Garena Free Fire MAX के लेटेस्ट Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे धांसू रिवॉर्ड्स     |     सुबह दूध में डालकर खा लें ये 4 ड्राई फ्रूट्स, दूर हो जाएगी शरीर की सारी कमजोरी, भरपूर मिलेगी ताकत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088