Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

‘कभी गलत नहीं किया’, युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पोस्ट ने मचाई सनसनी, कमेंट सेक्शन करना पड़ा बंद


Rj Mahvash
Image Source : INSTAGRAM
युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का सनसनी पोस्ट।

आरजे महवश पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार को जब वह चहल की टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहले आईपीएल क्वालीफायर में शामिल हुईं, तो उन्होंने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, मैच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। साथ ही क्रिप्टिक नोट लिखा सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है जिस वजह से वह एक बार फिर से अब चर्चा में आ गई है।

चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने मचाई खलबली

महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैदान से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जानते हैं कि आपने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया है। आप हमेशा अपने अच्छे इरादों के साथ निस्वार्थ रहे हैं और आपको याद है कि आपको भगवान के पास लौटना है। अपने नैतिकता के अनुसार जिंदी बिताए। बाकी लोग जो कहते हैं वह सब शोर है। इन सब पर ध्यान न दें।’ इतना ही नहीं, उन्होंने चंडीगढ़ स्टेडियम के स्टैंड से कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उन्हें PBKS के रंग के कपड़े पहने और उन्हें टीम के झंडे के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘भविष्यवाणी: फाइनल मैच RCB बनाम PBKS होगा!’

Rj Mahvash

Image Source : INSTAGRAM

आरजे महवश की इंस्टाग्राम स्टोरी

महवश पर घर तोड़ने का लगा आरोप

हालांकि, महवश ने अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया। ऐसा लगता है कि वह चहल से और उनसे जुड़े कमेंट से बचने की कोशिश कर रही हैं। चहल और महवश के रिश्ते को लेकर अफवाहें उस समय सामने आईं जब वह अपनी पहली एक्स पत्नी, एक्ट्रेस-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक लेने वाले थे। इस साल मार्च में उनका तलाक फाइनल हो गया। जबकि चहल और महवश दोनों ने कहा कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं, बाद में दोनों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा और नेटिज़ेंस ने उन पर क्रिकेटर की शादी तोड़ने का भी आरोप लगाया। इस बीच, महवश इस सीजन में पंजाब किंग्स के सभी मैचों में लगातार मौजूद रही हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2806150cookie-check‘कभी गलत नहीं किया’, युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पोस्ट ने मचाई सनसनी, कमेंट सेक्शन करना पड़ा बंद
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Ashwani Lohani to be director of PM Museum & Library | India News     |     Cm Nitish Was Seen Looking For Dm From The Stage, Know What Is The Whole Matter – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Happiness Of Mundan Sanskar Got Buried In Ghat Brother Said Our Maternal Uncle And Sister Drowned In Ganga – Amar Ujala Hindi News Live – Up:कच्चे घाट में दफन हो गईं मुंडन संस्कार की खुशियां, भाई बोला     |     World Environment Day Old City Bus Synonymous With Pollution-vikram Will Provide Relief – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore Couple News: Honeymoon To Murder Unsolved Questions Bangladesh Link Explained – Amar Ujala Hindi News Live     |     Newly Constructed Luv-kush Garden Inaugurated – Banswara News     |     A Woman Found Corona Positive In Panipat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Action Will Be Taken For Not Writing Gst Number Outside Business Establishments – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB Felicitation Ceremony: बेंगलुरु में आरसीबी टीम का सम्मान समारोह हुआ खत्म     |     एक्टिंग का बादशाह था ये सुपरस्टार, जिसने आखिरी फिल्म में बेटे संग मचाई धूम, जीत लिए थे 25 अवॉर्ड     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088