Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Road Accident: दरोगा की तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, मां घायल Dehradun: बोले गडकरी-दून में जाम बड़ी समस्या... यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे Delhi News: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे गोल्फ कोर्स की सदस्यता Shivpuri News: Action On Black Marketing Of Dap Fertilizer - Madhya Pradesh News Dholpur News: Middle-aged Man Dies Due To Soil Collapse Near Mine, Accident Happened While Grazing Goats - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिमला से शिफ्ट होंगे कुछ और दफ्तर, कांगड़ा में नहीं रहेगी विकास की कमी विराट कोहली ने Final मैच में तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, बना दिया नया कीर्तिमान MBA करने गए थे अमेरिका, एक्टिंग के मोह में छोड़ दी पढ़ाई, बिहारी बाबू ऐसे बन गए बॉलीवुड के एक्टिंग एक्सपर्ट दुनिया को डराते-डराते अपनी ही पैर पर कुल्हाड़ी मार बैठे ट्रंप, अब अमेरिका को लेकर आई ये बुरी खबर MP में अधिकारियों के Transfer, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश, यहाँ देखें तबादला सूची

कभी थे टीवी के सबसे महंगे एक्टर, अब 6 महीने से नहीं मिला काम, लगा डूब गया करियर फिर आई खुशखबरी


Ram kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM@ IAMRAMKAPOOR
राम कपूर अब ओटीटी पर फोकस पर रहे हैं।

टीवी एक्टर राम कपूर अपने करियर में आधा सैकड़ा से ज्यादा टीवी सीरियल और फिल्में कर चुके हैं। 3 साल तक अपने हाई टीआरपी वाले शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी पर राज करने वाले राम कपूर बीते 6 महीने से घर बैठे थे। कभी टीवी की दुनिया के सबसे मंहगे एक्टर्स में शुमार रहे राम कपूर को बीते 6 महीने से ढंग का काम नहीं मिल रहा था। लंबे समय तक पर्दे से गायब रहने वाले राम कपूर के फैन्स को लगने लगा था कि उनका करियर ढलान पर आ गया है। लेकिन अब राम कपूर ने अपने फैन्स के लिए गुड न्यूज दी है। राम कपूर भले ही टीवी पर जल्द लौटने वाले नहीं हैं, लेकिन अब ओटीटी पर अपनी एक्टिंग आजमाने वाले हैं। राम कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वे इन दिनों अपनी ओटीटी सीरीज ‘युद्रा’ (Yudhra) में व्यस्त हैं। 

6 महीने से घर बैठे थे राम कपूर

राम कपूर ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 6 महीने घर पर बैठकर अच्छे किरदारों का इंतजार किया है। लेकिन अब तक उन्हें कोई भी अच्छा किरदार नहीं मिला है। राम कपूर ने बताया, ‘फिलहाल में टीवी पर वापसी नहीं कर रहा हूं। अगर आपका कोई किरदार हिट हो जाता है तो लोग आपको टाइपकास्ट करने लगते हैं। मैं 6 महीने से अच्छे किरदारों के इंतजार में था। लेकिन अब तक कोई अच्छा किरदार मेरे पास नहीं आया है। टीवी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। लेकिन टीवी का करियर अलग है। यहां अगर कोई सीरियल हिट हो जाता है तो 3-4 साल तक यही चलता रहता है। लेकिन मैं इन दिनों ओटीटी पर अपना करियर तलाश रहा हूं। मुझे तलाश है कि कोई अच्छे किरदार निभाने का मौका मिले। ओटीटी पर किरदारों की काफी वैरायटी है।’

कई साल टीवी पर किया राज

बता दें कि राम कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर कई साल तक टीवी की दुनिया में राज किया है। राम कपूर अपने करियर में 3 दर्जन से ज्यादा सीरियल्स में काम कर चुके हैं। राम कपूर का टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ 2011 से लेकर 2014 तक टीआरपी में खूब नाम कमाता रहा। इस दौरान राम कपूर को टीवी का सबसे बड़ा स्टार भी कहा जाने लगा था। राम कपूर को कभी टीवी की दुनिया का सबसे मंहगा एक्टर भी माना जाता था। राम कपूर हर एपिसोड के लिए लाखों रुपये फीस भी वसूलते थे। लेकिन अब राम कपूर टीवी से दूरी बनाकर ओटीटी पर अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

1502550cookie-checkकभी थे टीवी के सबसे महंगे एक्टर, अब 6 महीने से नहीं मिला काम, लगा डूब गया करियर फिर आई खुशखबरी
Artical

Comments are closed.

Road Accident: दरोगा की तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, मां घायल     |     Dehradun: बोले गडकरी-दून में जाम बड़ी समस्या… यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे     |     Delhi News: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे गोल्फ कोर्स की सदस्यता     |     Shivpuri News: Action On Black Marketing Of Dap Fertilizer – Madhya Pradesh News     |     Dholpur News: Middle-aged Man Dies Due To Soil Collapse Near Mine, Accident Happened While Grazing Goats – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिमला से शिफ्ट होंगे कुछ और दफ्तर, कांगड़ा में नहीं रहेगी विकास की कमी     |     विराट कोहली ने Final मैच में तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, बना दिया नया कीर्तिमान     |     MBA करने गए थे अमेरिका, एक्टिंग के मोह में छोड़ दी पढ़ाई, बिहारी बाबू ऐसे बन गए बॉलीवुड के एक्टिंग एक्सपर्ट     |     दुनिया को डराते-डराते अपनी ही पैर पर कुल्हाड़ी मार बैठे ट्रंप, अब अमेरिका को लेकर आई ये बुरी खबर     |     MP में अधिकारियों के Transfer, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश, यहाँ देखें तबादला सूची     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088