Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case - Amar Ujala Hindi News Live KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO 'I had a dream': Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News Bihar News : Rjd Welcome Cm Nitish Kumar Iftar Party Boycott By Muslim Organizations Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur : अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल से दौड़ने लगेगी मेट्रो, CM करेंगे निरीक्षण, मिनट टू मिनट प्रोग्राम Jal Hai To Kal Hai Painting Competition Organized By Amar Ujala Children Showed Their Creative Skills - Amar Ujala Hindi News Live Chhindwara News: आदेश के बाद भी नहीं हुआ श्रम निरीक्षक का स्थानांतरण, प्रशासनिक प्रक्रिया पर उठे सवाल Jaipur News: 'एक पलड़े में बाबर और राणा सांगा कभी नहीं रख पाएंगे समीक्षक', रामजीलाल के बयान पर शेखावत का हमला Hp Vidhan Sabha: Rohit Thakur Said- Vacant Posts In Remote Areas Will Be Filled Soon, Principals Will Be Promo - Amar Ujala Hindi News Live - Hp Vidhan Sabha:रोहित ठाकुर बोले IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच में KKR से कहां हुई गलती, कप्तान रहाणे ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

कभी बनारस की गलियों में फांकते थे धूल, आज हैं एक्टिंग के बादशाह, कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों में फूंकी जान


sanjay mishra- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
संजय मिश्रा

बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले संजय मिश्रा ने कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों में जान फूंकी है। संजय मिश्रा के कई किरदार आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर संजय मिश्रा को बधाई दी है। छोटा कद, साधारण चेहरा और सांवला रंग होने के बाद अपने टैलेंट के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। संजय मिश्रा कभी बनारस की गलियों में धूल फांकते थे। लेकिन अपनी मेहनत की दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम बनाया। 

अपने दम पर बॉलीवुड में बनाया खास मुकाम

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बाद भी संजय मिश्रा ने अपनी मेहनत से पूरी कायनात पलटी और एक अपनी जमीन तैयार की। आज संजय मिश्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 6 अक्टूबर 1963 को बिहार के दरभंगा में जन्मे संजय मिश्रा के पिता भारत सरकार में अधिकारी थे। लेकिन संजय मिश्रा का मन पढ़ाई में कम ही लगता था। लेकिन कला के लिए दिल में विशेष जगह लिए संजय मिश्रा ने एनएसडी में दाखिला लिया और एक्टिंग के गुण सीखे। यहां तिग्मांशू धूलिया जैसे क्लासमेट उन्हें मिले। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करने के बाद संजय मिश्रा ने फिल्मों का सपना देखा और मुंबई चले गए। 

चाणक्य नाम के सीरियल से की थी करियर की शुरुआत

1990 में संजय मिश्रा को चाणक्य नाम के सीरियल में काम मिल गया और यहीं से करियर की शुरुआत हो गई। हर तरह के किरदारों में जान फूंकने का हुनर रखने वाले संजय मिश्रा ने शुरुआत में अलग-अलग किरदार निभाए। संजय मिश्रा ने आर्टिस्टिक फिल्मों के साथ ही कमर्शियल फिल्मों में भी काम किया और कई यादगार किरदार निभाए। संजय मिश्रा अब तक 205 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही 25 से ज्यादा प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। संजय मिश्रा का बचपन बनारस की गलियों में धूल फांकते बीता है। यहीं से उनके जहन में कला के बीजों के अंकुर फूटे। संजय मिश्रा ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। संजय मिश्रा के लिए बनारस आज भी दिल में खास जगह रखता है। 

Latest Bollywood News





Source link

1647050cookie-checkकभी बनारस की गलियों में फांकते थे धूल, आज हैं एक्टिंग के बादशाह, कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों में फूंकी जान
Artical

Comments are closed.

Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO     |     ‘I had a dream’: Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News     |     Bihar News : Rjd Welcome Cm Nitish Kumar Iftar Party Boycott By Muslim Organizations Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur : अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल से दौड़ने लगेगी मेट्रो, CM करेंगे निरीक्षण, मिनट टू मिनट प्रोग्राम     |     Jal Hai To Kal Hai Painting Competition Organized By Amar Ujala Children Showed Their Creative Skills – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhindwara News: आदेश के बाद भी नहीं हुआ श्रम निरीक्षक का स्थानांतरण, प्रशासनिक प्रक्रिया पर उठे सवाल     |     Jaipur News: 'एक पलड़े में बाबर और राणा सांगा कभी नहीं रख पाएंगे समीक्षक', रामजीलाल के बयान पर शेखावत का हमला     |     Hp Vidhan Sabha: Rohit Thakur Said- Vacant Posts In Remote Areas Will Be Filled Soon, Principals Will Be Promo – Amar Ujala Hindi News Live – Hp Vidhan Sabha:रोहित ठाकुर बोले     |     IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच में KKR से कहां हुई गलती, कप्तान रहाणे ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088