Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
SC: HCs cannot suo motu enhance sentence of convict | India News Violent Clash Between Two Parties Over Facebook Post Dispute, One Dead - Amar Ujala Hindi News Live ईद-उल-अजहा : लखनऊ में मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार, 7 जून को मनेगी बकरीद; पढ़ें कहां किस समय अदा की जाएगी नमाज Amar Ujala Samwad 2025 Renowned Personalities Will Gather In Dehradun On 10th June - Amar Ujala Hindi News Live Chief Minister Dr. Yadav Walked Foot Valmiki Dham In Maa Shipra Tirtha Parikrama Yatra - Madhya Pradesh News World Test Championship Cycle Team India England Tour Cricket Team Leaves From Mumbai Airport - Amar Ujala Hindi News Live The Body Was Buried 10 Days Later And Postmortem Was Done In The Jalore Murder Case - Jalore News Himachal : मनाली से रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल का सफर महंगा, HRTC ने इलेक्ट्रिक बस के किराये में की है वृद्धि रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, बना रहेगा नंबर वन पर कब्जा IIT से पढ़ाई, बड़ी सैलरी को मारी लात, ट्यूशन पढ़ाकर किया गुजारा, अब OTT का है बेताज बादशाह, हर सीरीज है सुपरहिट

कमिश्नर ने की समीक्षा, दिसंबर तक निर्माण पूरा करने के दिए आदेश

बरेली: स्मार्ट सिटी परियोजना में शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों, कलाकारों, स्थानीय कामगारों के हुनर को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट ऑडिटोरियम का हो रहा निर्माण। कमिश्नर ने अफसरों के साथ की मीटिंग।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर स्मार्ट सिटी परियोजना में शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों, कलाकारों, स्थानीय कामगारों के हुनर को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है।सिविल लाइंस के राजकीय इंटर कॉलेज में 32.96 करोड़ की लागत से बन रहे स्मार्ट ऑडिटोरियम में 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। आधे से ज्यादा ऑडिटोरियम के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की कमिश्नर बरेली मंडल संयुक्ता समद्दार प्रतिदिन समीक्षा कर रही हैं।सोमवार को कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी परियोजना में बनाए जा रहे स्मार्ट ऑडिटोरियम की समीक्षा की। इसके बाद ऑडिटोरियम के निर्माण में रफ्तार बढ़ेगी। कमिश्नर ने कार्यदाई संस्था को दिसंबर 2022 तक ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।समय से काम पूरा नहीं करने पर कंपनी होगी ब्लैकलिस्टेडकमिश्नर संयुक्ता समद्दार सोमवार को फुल एक्शन मोड में नजर आई। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी प्रोजेक्ट तय समय में पूरे किए जाएं। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की गति पिछले दिनों धीमी थी।हालांकि पिछले एक माह से कमिश्नर के समीक्षा प्रति दिन करने की वजह से निर्माण कार्यों की रफ्तार में गति आई है। कमिश्नर ने कहा कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए।कमिश्नर के प्रयासों से बढ़ी स्मार्ट सिटी की रैंकिंगबरेली स्मार्ट सिटी की रैंकिंग पिछले दिनों तक काफी खराब चल रही थी। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहे थे। निर्माण में रफ्तार न होने की वजह से स्मार्ट सिटी की रैंकिंग गिरती जा रही थी। कमिश्नर बरेली मंडल संयुक्ता समद्दार ने स्मार्ट सिटी की रैंकिंग को चुनौती के रूप में लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसकी मॉनिटरिंग शुरू की।उन्होंने मौके पर जाकर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की हकीकत जानी और समस्याओं को समझा। कमिश्नर ने उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ सुबह से लेकर रात तक मंथन किया। सभी अधिकारियों के साथ मिलकर टीम भावना के साथ स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के कार्यों को किया। जिसकी वजह से स्मार्ट सिटी की रैंकिंग प्रदेश में 64 से 44 रैंक पर पहुंच गई है।स्मार्ट ऑडिटोरियम में होंगे नेशनल स्तर के सेमिनारस्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत बन रहे स्मार्ट ऑडिटोरियम में प्रदेश और नेशनल स्तर के सेमिनार होंगे। वातानुकूलित 400 सीटर भव्य भवन होगा। 120 से ज्यादा कारों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।माइक साउंड से लेकर ऑडिटोरियम का पूरा लुक थ्रीडी होगा। इसके अलावा उसमें अत्याधुनिक थ्रीडी स्क्रीन और सेमिनार के लिए साउंड सिस्टम लगाए जा रहे हैं। कमिश्नर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत 63 परियोजनाओं में 2 परियोजनाएं राजीव कालोनी ड्रेन वाला कार्य एवं सुभाष नगर ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को स्मार्ट सिटी परियोजना से बाहर किए जाने का निर्णय लिया गया तथा 62 परियोजनाओं की समीक्षा की गई।दो स्मार्ट शौचालय का होगा निर्माणकमिश्नर ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत दो स्मार्ट शौचालय का निर्माण जो सदर तहसील तथा विकास भवन में बनाए जाने के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कराया जाए। उन्होंने सभी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं को निर्माण किया जाए उनके निर्माण कार्यों में शीघ्र प्रगति लाई जाए।पुराने बीडीए ऑफिस के स्थान पर ई-क्योस्क बनाए जाएंकमिश्नर ने कहा कि रायफल क्लब का सामान क्रय किए जाने का टेण्डर प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने बरेली स्मार्ट सिटी चल रहे विकास कार्यों के मॉडल बनाए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बीडीए वीसी को निर्देश दिए कि डीडी पुरम व पुराने बीडीए ऑफिस के स्थान पर ई-क्योस्क बनाए जाने के लिए भूमि चिन्हित करें।

878670cookie-checkकमिश्नर ने की समीक्षा, दिसंबर तक निर्माण पूरा करने के दिए आदेश
Artical

Comments are closed.

SC: HCs cannot suo motu enhance sentence of convict | India News     |     Violent Clash Between Two Parties Over Facebook Post Dispute, One Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     ईद-उल-अजहा : लखनऊ में मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार, 7 जून को मनेगी बकरीद; पढ़ें कहां किस समय अदा की जाएगी नमाज     |     Amar Ujala Samwad 2025 Renowned Personalities Will Gather In Dehradun On 10th June – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chief Minister Dr. Yadav Walked Foot Valmiki Dham In Maa Shipra Tirtha Parikrama Yatra – Madhya Pradesh News     |     World Test Championship Cycle Team India England Tour Cricket Team Leaves From Mumbai Airport – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Body Was Buried 10 Days Later And Postmortem Was Done In The Jalore Murder Case – Jalore News     |     Himachal : मनाली से रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल का सफर महंगा, HRTC ने इलेक्ट्रिक बस के किराये में की है वृद्धि     |     रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, बना रहेगा नंबर वन पर कब्जा     |     IIT से पढ़ाई, बड़ी सैलरी को मारी लात, ट्यूशन पढ़ाकर किया गुजारा, अब OTT का है बेताज बादशाह, हर सीरीज है सुपरहिट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088