सीधी: मझौली वन परिक्षेत्र मझौली के बीट करमाई के जंगल में दमका टोला निवासी महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करमाई के दमका टोला निवासी मनिया बैगा पति पांडू बैगा उम्र 55 वर्ष घर के नजदीक ही रविवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जहां अचानक जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हल्ला गुहार के पश्चात ग्रामीण जन इकट्ठा हुए और अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया। जहां उपचार किया जा रहा है।स्थानीय लोगो ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को सूचित किया गया तब परिक्षेत्र अधिकारी मनीष पांडेय अस्पताल पहुंचकर घायल महिला को 1000 रु की तत्कालिक आर्थिक मदद की सहायता की गई। साथ ही उपचार के बाद भी मदद का भरोसा दिलाया।

Comments are closed.