Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 2 Notorious Criminals Of Bhagalpur Expelled From The District, Will Now Report To Rajaun Police Station - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: आज इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, तराई के इलाकों में शिफ्ट हुई मानसून रेखा; जारी की गई चेतावनी Children Are Studying In Dehradun Schools Risking Their Lives Uttarakhand School Condition - Amar Ujala Hindi News Live Mega Mock Drill Will Be Organized In Delhi On August 1 - Amar Ujala Hindi News Live Bulldozer Action On Mafia Owned 50 Acre Land Worth Rs 150 Crore 6 Illegal Properties Demolished - Amar Ujala Hindi News Live Jodhpur News: Woman Duped Of Lakhs On Pretext Of Doubling Investment In A Year, Named Accused Absconding - Jodhpur News Hp High Court Cbi Reply Sought In Asi Pankaj Sharma Case Illegal Detention Challenged - Amar Ujala Hindi News Live टीम इंडिया ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट ​क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये काम कियारा आडवाणी की वो फ्लॉप फिल्म, जिसने बिगाड़ दिया था करियर, लेकिन फिर संकटमोचन बने धोनी और बना दिया स्टार Abhishek Sharma, World No.1 T20I batter, walks the ramp at India Couture Week 2025 grand finale; fans surprised

करेला मटर चाट खाएंगे तो भूल जाएंगे टिक्की समोसा, फटाफट तैयार हो जाती है ये चटपटी रेसिपी


करेला मटर चाट रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
करेला मटर चाट रेसिपी

करेला का नाम सुनते ही लोग मुंह बनाने लगते हैं, ऐसे में कोई आपको करेला चाट खाने के लिए बोले तो आपकी क्या हालत होगी। खैर घबराने की जरूरत नहीं है करेला चाट सब्जी वाले करेला से नहीं बनती बल्कि इसकी शेप करेला के जैसी होती है। मैदा से करेला की शेप तैयार की जाती है जिसे पीली उबली हुई मटर के साथ खाते हैं। करेला मटर चाट खाने में इतनी टेस्टी लगती है कि आप समोसा, टिक्की खाना भूल जाएंगे। जानिए कैसे बनाते हैं करेला मटर चाट और क्या है ये स्पेशल रेसिपी?

करेला चाट बनाने के लिए सामग्री:

आपको करेला बनाने के लिए आधा किलो मैदा चाहिए। करीब 2 कटोरी सूखे मटर, 2 टमाटर, 4-5 हरी मिर्च, 1 चम्मच गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, करेला फ्राई करने के लिए तेल चाहिए।

करेला चाट रेसिपी:

स्टेप 1- करेला चाट बनाने के लिए आपको मैदे में थोड़ा मोयन डालकर टाइट आटा गूंथना है। आटा गूंथने में थोड़ा नमक भी मिला लें। अब मैदा को 15 मिनट सेट होने के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 2- अब मैदा से लोई तोड़ लें और रोटी जैसा गोल बेल लें। अब इस रोटी को बीच से मठरी जैसा काटें लेकिन किनारे पर ये जुड़ी होनी चाहिए। आपको सिर्फ बीच में लंबे-लंबे कट लगाने हैं। अब रोटी को उठाकर दोनों ओर से विपरीत दिशा में मोड़ दें।

स्टेप 3- इससे मैदा के करेले बनकर तैयार हो जाएंगे। इसी तरह आप सारे करेला बना लें और फिर इन्हें धीमी आंच पर तेल में फ्राई कर लें। करेला को अच्छा कुरकुरा होने तक फ्राई करना है जैसे मठरी को फ्राई करते हैं।

स्टेप 4- अब मटर को पानी से धो लें और कुकर में उबलने के लिए रख दें। मटर में नमक, सारे मसाले, बारीक कटे टमाटर डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब तक कि मटर पूरी तरह से लुटपुटी सी न हो जाए इसे पकाते रहें।

स्टेप 5- अब मटर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च और 1 बरीक कटा टमाटर मिक्स कर दें। अब 1 पैन में इमली या आमचूर से मीठी चटनी बना लें और करेला चाट में डालने के लिए बारीक या लंबा-लंबा प्याज काट लें।

स्टेप 6- अब करेला चाट को सर्व करने के लिए प्लेट में सबसे पहले 1-2 मेदा वाले फ्राई किए हुए करेला हल्के क्रश करके डालें। ऊपर से तैयार मटर डालें, ध्यान रहे कि मटर थोड़ी गर्म होनी चाहिए। अब ऊपर से मीठी चटनी डालें। 

स्टेप 7- करेला चाट में हल्का चाट मसाला छिड़क दें। ऊपर से कटा हुआ कच्चा प्याज डालें और करेला चाट सर्व करें। यकीन मानिए इस चाट को खाने के बाद आपको टिक्की समोसा का स्वाद फीका लगने लगेगा। 

स्टेप 8- आप किसी त्योहार पर या फिर कभी कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो करेला चाट बनाकर खा सकते हैं। इस तरह फ्राई किए हुए करेला को आप कई दिनों तक रख सकते हैं जब जी चाहे इसे चाट बनाकर खा सकते हैं।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

1541870cookie-checkकरेला मटर चाट खाएंगे तो भूल जाएंगे टिक्की समोसा, फटाफट तैयार हो जाती है ये चटपटी रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Bihar: 2 Notorious Criminals Of Bhagalpur Expelled From The District, Will Now Report To Rajaun Police Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: आज इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, तराई के इलाकों में शिफ्ट हुई मानसून रेखा; जारी की गई चेतावनी     |     Children Are Studying In Dehradun Schools Risking Their Lives Uttarakhand School Condition – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mega Mock Drill Will Be Organized In Delhi On August 1 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bulldozer Action On Mafia Owned 50 Acre Land Worth Rs 150 Crore 6 Illegal Properties Demolished – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jodhpur News: Woman Duped Of Lakhs On Pretext Of Doubling Investment In A Year, Named Accused Absconding – Jodhpur News     |     Hp High Court Cbi Reply Sought In Asi Pankaj Sharma Case Illegal Detention Challenged – Amar Ujala Hindi News Live     |     टीम इंडिया ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट ​क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये काम     |     कियारा आडवाणी की वो फ्लॉप फिल्म, जिसने बिगाड़ दिया था करियर, लेकिन फिर संकटमोचन बने धोनी और बना दिया स्टार     |     Abhishek Sharma, World No.1 T20I batter, walks the ramp at India Couture Week 2025 grand finale; fans surprised     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088