Numerology Horoscope 28 June 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 28 जून का दिन…
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ है। करियर और बिजनेस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक मामले सामान्य स्थिति में रहेंगे। आप व्यावसायिक लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। आपको पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन घर में शुभता बनाए रखने का है। आप व्यक्तिगत मामलों में सफलता हासिल करेंगे। आज जिन कामों को करने जाएंगे उसमें सफलता हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। परिजनों के मार्गदर्शन और सलाह से आगे बढ़ें। निजी रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे और आप निजी मामलों में आप समझदारी दिखाएंगे।
मूलांक 4- मूलांक 4 वालों का आज भाग्योदय हो सकता है। आप आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कई विषयों में आप पॉजिटिविटी बनाए रखेंगे। करियर में कई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं।
मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी है। आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी। लाभ पर ध्यान दें और कार्य विस्तार बढ़ेगा। आप आत्मविश्वास और समझदारी से आगे बढ़ेंगे।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी नई पहचान बन सकती है । आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति संभव है। महत्वपूर्ण मामलों में आपकी रुचि बनी रहेगी।
मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल परिस्थितियों का संकेत दे रहा है। आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कई प्रयासों को गति मिलेगी। निजी मामलों में आप बेहतर बने रहेंगे। आप ऊर्जा और उत्साह से काम करेंगे।
मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। व्यावसायिक मामले मजबूत होंगे। आपका अपने लक्ष्य पर फोकस बनेगा। आपका मुनाफ भी बढ़ सकता है। मित्रों और साथियों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। रिश्ते सुधारने की कोशिश करनी होगी। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। करियर और बिजनेस में आप धैर्यवान रहेंगे। करियर और बिजनेस में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।
जुलाई में शुक्र की राशि में गुरु-मंगल की हलचल, ये 3 राशियां हो सकती हैं धनवान
सावन के पहले दिन ही बना रहा दुर्लभ संयोग, जानें सोमवार व्रत की तिथियां

Comments are closed.