Surya Gochar 2024 July: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य पिता, साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास व तरक्की का कारक है। जन्मकुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति जातक को रंक से राजा बना सकती है। सूर्य की कृपा से ही जातक को जीवन में यश व तरक्की की प्राप्ति होती है। 16 जुलाई 2024, मंगलवार को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का कर्क राशि में गोचर आने वाले 30 दिनों तक कई राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में-
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपको नौकरी व व्यापार में तरक्की व सफलता मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है व आय में वृद्धि संभव है। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को सूर्य गोचर के प्रभाव से अपनी पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। यह आपके लिए तरक्की व मुनाफे का समय रहने वाला है। आप आरामदायक जीवन गुजारेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आपको चुनौतियों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.