एटा: एटा के मारहरा कस्बे में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिससे बारिश के मौसम में नालों का पानी खेत में भर गया है। जिससे किसानों की फसल नहीं हो पा रही। बारिश के शुरुआत में ही नाले का पानी खेत में भर गया।मारहरा कस्बे में पानी का कोई ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। जिससे नाले का पानी निकाला जा सके या किसी में डायवर्ट किया जा सके। जिससे यहां जल भराव कि स्थिति बनी रहती है और खेत में पानी भरने से फसल खराब हो जाती हैं। मारहरा के पिवारी मार्ग पर बना नाला ओवरफ्लो हो गया है।जिससे नाले का गंदा पानी खेत में जा रहा है।किसानों का हो रहा नुकसानस्थानीय सरदार सिंह ने बताया कि उनके खेत मे नाले का गन्दा पानी भर जाता है। जिससे वो उसमे खेती नहीं कर पा रहे हैं। उनका भारी नुकसान हो रहा है। वह बहुजन समाज पार्टी में हैं और मारहरा नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के हैं। पालिकाध्यक्ष हमारी सुनवाई नहीं करते हैं। वह सपा वालों की सुनवाई करते हैं।स्थानीय सरदार सिंह ने बताया कि उनके खेत मे नाले का गन्दा पानी भर जाता है। जिससे वो उसमे खेती नहीं कर पा रहे हैं।जिला प्रशासन से की अपीलउनका कहना है कि सराय मीरा स्थित पिवारी मार्ग पर नगर पालिका का गंदे पानी का नाला है। जिसका गंदा पानी खेतों में भरा हुआ है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।

Comments are closed.