अजमेर: विधायक वासुदेव देवनानी ने अशोक गहलोत को घेरते हुए कहां की गहलोत खुद नाकारा है दूसरों पर नहीं करें अनर्गल आरोप।राजस्थान के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व वर्तमान में अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया। देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद नाकारा है वह आरोप लगाने से बाज आएं और राजस्थान की कानून व्यवस्था को बेहतर कर राजस्थान की जनता को राहत प्रदान करें।रविवार को सकल हिंदू समाज की ओर से बंद के आह्वान को लेकर सड़कों पर लोगों से अपील करते हुए विधायक वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर घेरते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस में अपने विरोधी और बीजेपी के नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जिससे साफ लगता है कि वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।विधायक देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले सचिन पायलट को नाकारा और निकम्मा कहां और अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता गजेंद्र सिंह शेखावत को नाकारा बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि व्यक्ति को अपनी खासियत जो होती है वह तुरंत ध्यान आती है। देवनानी ने कहा कि वह समझते हैं कि सबसे ज्यादा नाकारा और निकम्मा इस समय राजस्थान का कांग्रेस प्रशासन है और अशोक गहलोत खुद नाकारा है। इस तरह के आरोप लगाने में अशोक गहलोत बाज आए और जनता को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राजस्थान की कानून व्यवस्था को बेहतर करना चाहिए। जिससे कि राजस्थान की जनता राहत अनुभव करेगी।

Comments are closed.