हापुड़: हापुड़ में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 78वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।महिलाओं को 33% दिलाया था आरक्षणशहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी भारत में “सूचना क्रान्ति” के जनक माने जाते हैं। देश में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को ही जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम किया था। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार भी उन्होंने ही दिलवाया था।1981 से शुरू की थी राजनीतिवरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा ने कहा कि 1981 में राजीव गांधी जी ने राजनीति में प्रवेश लिया। वे अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने और 31 अक्टूबर 1984 को अंगरक्षकों द्वारा प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी जी की हत्या किए जाने के बाद भारत के प्रधानमन्त्री बने और अगले आम चुनावों में सबसे अधिक बहुमत पाकर प्रधानमंत्री बने रहे। वहीं पूर्व महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनता के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की नीतियां आज तक आमजन को विकास की गति देती है।इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, रघुवीर सिंह एडवोएट, प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, विक्की शर्मा, हसन आतिफ, अनूप कुमार कर्दम, रिजवान कुरैशी, मदन शर्मा, कुसुमलता, सुबोध शास्त्री, अब्दुल समद, एहतेशाम कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहें.!


Comments are closed.