Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Eci: Special Intensive Revision Campaign In Bihar Is Getting Tremendous Success, 57.48% Forms Collected So Far - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: नशे में धुत ई-ऑटो चालक ने वृद्ध को मारी टक्कर, दीवार से टकराने से मौत Uttarakhand Panchayat Elections 2025 Women Candidates Make Big Impact Figure Reaches 59 Percent - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: Parking A Vehicle On The Vip Siding Of The Railway Station Proved Costly For The Train Manager, The Co - Amar Ujala Hindi News Live It Is Unfortunate That The Bjp Government Is Adamant On Its Stand Even After Court's Rebuke Mp Beniwal - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: चावल में डाला जहर, फिर कुत्तों को दिया खाने, एक साथ 10 बेजुबानों की मौत, केस दर्ज Himachal News: ऊना, मंडी समेत 4 जिलों के राजमार्गों में मोबाइल नेटवर्क औसतन, BSNL की कॉल ड्रॉप दर सबसे ज्यादा Snubbed? Security stops Pappu Yadav, Kanhaiya Kumar from entering Rahul, Tejashwi’s van - Watch video | India News श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर T20I सीरीज से हुआ बाहर राजकुमार राव के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी, बधाइयों का लगा तांता

कांग्रेस के “संविधान सत्याग्रह एवं उपवास” पर सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, कहा- अच्छा हो, अतीत के पापों को याद कर क्षमा प्रार्थना करें

Dr Mohan Yadav CM MP

ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे विवाद में कांग्रेस भी शामिल हो चुकी है, संविधान बचाओ आंदोलन चला रही कांग्रेस इस मामले में भाजपा सरकार पर जबरदस्त हमलावर है , मूर्ति लगाने का समर्थन कर रही एमपी कांग्रेस ने आज ग्वालियर में एक दिवसीय संविधान सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम आयोजित किया है।

ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद है और प्रदेश की भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं, भाजपा को अम्बेडकर और दलित विरोधी कहते हुए कांग्रेस नेता मांग कर रहे हैं कि ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति लगनी चाहिए।

ग्वालियर में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह एवं उपवास

कांग्रेस के संविधान सत्याग्रह एवं उपवास में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सी डब्ल्यू सी सदस्य कमलेश्वर पटेल, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह सहित पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता शामिल है, उपवास शाम तक चलेगा।

इंदिरा गांधी ने निजी स्वार्थ के लिए किया इमरजेंसी लगाने का पाप

कांग्रेस के संविधान सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा आपातकाल हमारे संविधान और गणतंत्र पर एक हमला था, कांग्रेस ने आज ही के दिन 50 साल पहले 25 जून 1975 को देश पर कलंक लगाया था, उन्होंने कहा ये पाप इंदिरा गांधी ने किया था और अपने निजी स्वार्थ के लिए किया था।

कांग्रेस याद करे उसने बाबा साहब को जीते-जी कितने त्रास दिये

मुख्यमंत्री ने कहा आज वही कांग्रेस डॉ. अंबेडकर के नाम पर ग्वालियर में घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, बेहतर होगा कांग्रेस याद करे उसने बाबा साहब को जीते-जी कितने त्रास दिये। जिसने संविधान बनाया उसे ही निर्वाचन प्रक्रिया से संसद में नहीं जाने दिया, ये का पाप कांग्रेस ने किया, चुनाव नहीं जीतने दिया, उप चुनाव में भी तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरु ने बाबा साहब के खिलाफ प्रचार किया।

कांग्रेस ने बाबा साहब के मृत शरीर के साथ भी अन्याय किया   

मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस ने जीते जी तो बाबा साहब को अपमानित किया उन्हें कष्ट दिया दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं दी ये पूरा देश जानता है, मजबूरी में उनके परिजन पार्थिव देह मुंबई ले गए, यहाँ भी कांग्रेस ने विमान का किराया बाबा साहब की पत्नी से वसूला , सोचिये कांग्रेस ने क्या क्या किया बाबा साहब के साथ।

कांग्रेस सियासत और वोटों की राजनीति कर रही है 

मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन अच्छा है कांग्रेस के मित्र ग्वालियर में उपवास कर रहे हैं तो  मैं कहना चाहता हूँ वे अपने कांग्रेस के अतीत के पापों को याद कर उसके लिए क्षमा प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि मूर्ति विवाद कांग्रेस ने शूरू किया अब सियासत कर रहे हैं सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है इससे तो अच्छा है कि वो चीफ जस्टिस द्वारा बनाई गई कमेटी के पास जाये वहां अपनी बात रखे, उनसे निवेदन करे कि हमारी बात सुनी जाये और विवाद का निपटारा किया जाये ।

2949910cookie-checkकांग्रेस के “संविधान सत्याग्रह एवं उपवास” पर सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, कहा- अच्छा हो, अतीत के पापों को याद कर क्षमा प्रार्थना करें
Artical

Comments are closed.

Eci: Special Intensive Revision Campaign In Bihar Is Getting Tremendous Success, 57.48% Forms Collected So Far – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: नशे में धुत ई-ऑटो चालक ने वृद्ध को मारी टक्कर, दीवार से टकराने से मौत     |     Uttarakhand Panchayat Elections 2025 Women Candidates Make Big Impact Figure Reaches 59 Percent – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: Parking A Vehicle On The Vip Siding Of The Railway Station Proved Costly For The Train Manager, The Co – Amar Ujala Hindi News Live     |     It Is Unfortunate That The Bjp Government Is Adamant On Its Stand Even After Court’s Rebuke Mp Beniwal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: चावल में डाला जहर, फिर कुत्तों को दिया खाने, एक साथ 10 बेजुबानों की मौत, केस दर्ज     |     Himachal News: ऊना, मंडी समेत 4 जिलों के राजमार्गों में मोबाइल नेटवर्क औसतन, BSNL की कॉल ड्रॉप दर सबसे ज्यादा     |     Snubbed? Security stops Pappu Yadav, Kanhaiya Kumar from entering Rahul, Tejashwi’s van – Watch video | India News     |     श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर T20I सीरीज से हुआ बाहर     |     राजकुमार राव के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी, बधाइयों का लगा तांता     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088