Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इंग्लैंड छोड़कर वापस भारत लौटा ये तेज गेंदबाज, बढ़ी टीम की मुश्किलें Transfer News : राज्य शासन ने IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी 'तेरे नाम' की पागल भिखारन याद है? मिट्टी में सनी ये एक्ट्रेस अब लगती है ऐसी, करने लगी ये काम फोन है या पावरहाउस? 28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत 'प्याज का सिरका' खाने में जोड़ता है एक्स फैक्टर, रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर ही बनाएं ये रेसिपी, झटपट नोट कर लें विधि Gold Price Today: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव J-K LG Manoj Sinha on Op Mahadev 'Nazi Germany': Mahua Moitra hits out at BJP over Gurugram migrant verification drive | India News Bihar : बिहार के युवाओं में बढ़ रहा विवाह निबंधन के प्रति रुझान, राजधानी पटना सबसे आगे; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन Up: Conversion Accused Changur Produced In Ed Court, Taken Into Custody For Five Days. - Amar Ujala Hindi News Live

कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन नहीं छोड़ी भाजपा

झुंझुनूं: झुंझुनू के जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति उम्मीदवार।एनडीए ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। जगदीप धनखड़ झुंझुनूं के किठाना गांव के रहने वाले हैं। जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार की घोषणा के साथ जिले में खुशी की है। गांव में जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।जगदीप धनखड़ का जन्म राजस्थान में झुंझुनूं जिले के किठाना गांव में एक सामान्य किसान परिवार में 18 मई 1951 को हुआ था। इनके पिता चौधरी गोकुलचंद धनखड़ खेती करते थे। धनखड़ ने सैनिक स्कूल चित्तौडगढ़़ व राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने 1977 से राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालत करनी शुरू कर दी थी। 1986 में मात्र 35 वर्ष की उम्र में ही धनखड़ राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए थे। वे बार कौंसिल के भी सदस्य रहे हैं।जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में 20 जुलाई 2019 को शपथ ली थी।ये है राजनीतिक सफरनौवीं लोकसभा (1989 से 1991) के लिए राजस्थान में झुंझुनूं संसदीय सीट से जनता दल उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए थे। उसी दौरान कुछ समय के लिए वो वीपी सिंह की सरकार में संसदीय कार्य मंत्रालय में उप मंत्री बने। बाद में चंद्रशेखर की सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। वहीं 1991 में उन्होंने जनता दल छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। उन्होंने 1991 में कांग्रेस टिकट पर अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़ा मगर भाजपा के रासा सिंह रावत से हार गए। 1993 में उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा चुनाव से कांग्रेस टिकट पर लड़ कर विजयी हुए। उन्होंने भाजपा के जगजीत सिंह को एक हजार नौ से 58 वोटों से हराया था। 1998 में उन्होंने झुंझुनू से कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ कर तीसरे स्थान पर रहे थे।उन्होंने 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। गत विधानसभा चुनावों में उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा होती रहती थी। मगर उन्होंने भाजपा नहीं छोड़ी।धनखड़ वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील है तथा इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन पेरिस के सदस्य हैं। राजस्थान के जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण दिलाने में धनखड़ की महत्ती भूमिका रही थी। धनखड़ के उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार की घोषणा के बाद उनके गांव किठाना गृह जिले झुंझुनूं सहित राजस्थान के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

684940cookie-checkकांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन नहीं छोड़ी भाजपा
Artical

Comments are closed.

इंग्लैंड छोड़कर वापस भारत लौटा ये तेज गेंदबाज, बढ़ी टीम की मुश्किलें     |     Transfer News : राज्य शासन ने IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी     |     ‘तेरे नाम’ की पागल भिखारन याद है? मिट्टी में सनी ये एक्ट्रेस अब लगती है ऐसी, करने लगी ये काम     |     फोन है या पावरहाउस? 28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत     |     ‘प्याज का सिरका’ खाने में जोड़ता है एक्स फैक्टर, रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर ही बनाएं ये रेसिपी, झटपट नोट कर लें विधि     |     Gold Price Today: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव     |     J-K LG Manoj Sinha on Op Mahadev     |     ‘Nazi Germany’: Mahua Moitra hits out at BJP over Gurugram migrant verification drive | India News     |     Bihar : बिहार के युवाओं में बढ़ रहा विवाह निबंधन के प्रति रुझान, राजधानी पटना सबसे आगे; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन     |     Up: Conversion Accused Changur Produced In Ed Court, Taken Into Custody For Five Days. – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088