Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Mp News: Vikas Mishra Became Deputy Secretary In Chief Minister's Office, Alok Kumar Also Got Additional Charg - Amar Ujala Hindi News Live Sawan 2025: Deputy Cm Diya Kumari Immersed Herself In Shiva Devotion On The First Day - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather 184 Roads Closed Monsoon Light Rain Expected Today And Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live Wimbledon 2025: सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को मिली हार, यानिक सिनर ने मारी बाजी; दोनों फाइनलिस्ट तय 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन का अंदाज देख हो जाएंगे लोटपोट, ये भोजपुरी स्टार भी आया नजर Shubman Gill topples yet another Virat Kohli record despite underwhelming show at Lord's Tesla drops "coming soon" teaser ahead of its expected India entry this month डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1.34% घटकर 5.63 लाख करोड़ रुपये हुआ, टैक्स रिफंड में 38 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी Jannik Sinner sends seven-time champion Djokovic to exit route, sets up final clash with Alcaraz Bihar News : डायन के आरोप में फिर हमला, महिला पर बरसाए ईंट-पत्थर; घर में छिपकर बचाई जान

कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने तैयार किया रूट मैप, चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

फरीदाबाद: कांवड़ियों की सुरक्षा में 23 नाके 10 एम्बुलेंस, 5 फायर  ब्रिगेड, 4 क्रेन और 8 पेट्रोलिंग  पार्टी  के  साथ  पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने रूट मैप तैयार कर लिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी चौकी व थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरे शहर में 23 नाके, दस एंबुलेंस, पांच दमकल, चार क्रेन और आठ पेट्रोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदार अधिकारियेां केा अपने अपने इलाके में गश्त करने के आदेश दिए हैं।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा का रुट आगरा कैनाल मार्ग से दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला गांव मवई, सेक्टर-29 पुल, खेड़ीपुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बडौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी पुल तथा चन्दावली पुल से होते हुए वाई पास रोड मथुरा रोड से होते हुए तथा दूसरा मार्ग कुडंली गाजियाबाद पलवल रोड तय किया गया है। तीनों जोनों के डीसीपी को जोनवाइज इंचार्ज नियुक्त किया है।डीसीपी ट्रैफिक की देख रेख में सभी नाका, गस्त ड्यूटी लगेगी। डीसीपी ट्रैफिक सभी ट्रैफिक ड्यूटी के इंचार्ज रहेंगे।भारी वाहन रात्रि 11.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक ही चलेगेपुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा में यात्रियों के आगमन को लेकर सुबह 4 बजे से 10 बजे तथा शाम 4 बजे से 10 बजे तक पीक ऑवर ड्यूटी तय की गई है। कांवडि़यों के लिए लगाए गए शिविरों में 2 महिला व 2 पुरुष पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर युनीफार्म में नियुक्त किए गए है। शिविरों के पास बैरीकेडस व रस्से लगाए जाएंगे। शहर में सभी भारी वाहन के लिए नो एंट्री रहेगी।भारी वाहन व टैक्टर केवल रात्रि 11.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक ही चलेंगे। आटो रिक्शा, ई-रिक्शा, जीटी रोड़ तथा आगरा नहर वाईपास पर नहीं चलेंगे।स्पेशल मोबाइल पार्टी करेगी गस्तउन्होंने बताया कि शहर में कांवड़ यात्रा कि सुरक्षा के लिए 21 नाके जिसमें आगरा कैनाल मार्ग पर नाका दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला गांव मवई, सेक्टर-29 पुल, खेडीपुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बडौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी पुल, चन्दावली पुल व वाई पास रोड पर नाका, जाट चौक, मलेरना चौक, जाजरु चौक एवं मथुरा रोड़ पर नाका, साहपुर मोड, प्याला मोड और सीकरी चौकी के नाके लगाए जाएंगे। साथ ही कुंडली, गाजियाबाद पलवल रोड पर स्पेशल मोबाइल पार्टी गस्त करेगी। कांवड यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्पेशल मोबाइल पार्टी बदरपुर बॉर्डर से कैली वाईपास से सीकरी बॉर्डर तथा दुर्गा बिल्डर गेट से मलेरना पूल तक 8 स्पेशल मोबाइल पार्टी की ड्युटी लगाई गई है।नाके पर ये रहेगी व्यवस्थाप्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक नाके पर सीसीटीवी कैमरे, लाइट का प्रबन्ध, महिला/पुरुष बाथरुम का पूर्ण प्रबन्ध किया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की कोई भी रुकावट होने पर संबंधित अधिकारी से बैठक कर तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर क्रेन, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी

680470cookie-checkकांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने तैयार किया रूट मैप, चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
Artical

Comments are closed.

Mp News: Vikas Mishra Became Deputy Secretary In Chief Minister’s Office, Alok Kumar Also Got Additional Charg – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sawan 2025: Deputy Cm Diya Kumari Immersed Herself In Shiva Devotion On The First Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather 184 Roads Closed Monsoon Light Rain Expected Today And Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Wimbledon 2025: सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को मिली हार, यानिक सिनर ने मारी बाजी; दोनों फाइनलिस्ट तय     |     ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन का अंदाज देख हो जाएंगे लोटपोट, ये भोजपुरी स्टार भी आया नजर     |     Shubman Gill topples yet another Virat Kohli record despite underwhelming show at Lord’s     |     Tesla drops “coming soon” teaser ahead of its expected India entry this month     |     डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1.34% घटकर 5.63 लाख करोड़ रुपये हुआ, टैक्स रिफंड में 38 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी     |     Jannik Sinner sends seven-time champion Djokovic to exit route, sets up final clash with Alcaraz     |     Bihar News : डायन के आरोप में फिर हमला, महिला पर बरसाए ईंट-पत्थर; घर में छिपकर बचाई जान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088