Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Prisoner Absconded By Jumping Over Wall Of Mandal Jail Chhapra, Negligence Of Jail Administration - Amar Ujala Hindi News Live Lucknow: अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ, आधुनिक के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देने पर रहेगा जोर Roorkee News 18 People From Three Villages Hospitalized After Eating Kuttu Atta - Amar Ujala Hindi News Live CBSE ने किया कविता प्रतियोगिता का ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, 22 अप्रैल तक मौका, इन बातों का रखें ख्याल Gwalior News: Jitu Patwari Verbally Attacked The Bjp Government In Gwalior - Gwalior News Rajasthan Insistence On Resignation Is Over Kirorilal Meena Will Now Be Active Again Jumbo Meeting Called - Amar Ujala Hindi News Live Mother And Daughter Jumped In Front Of Vande Bharat In Panipat - Amar Ujala Hindi News Live After Horticulture Development, Now World Bank Will Help In The Field Of Agriculture, Farmers' Income Will Inc - Amar Ujala Hindi News Live आईपीएल में 27 करोड़ का खिलाड़ी सुपर फ्लॉप, अब कहीं घर ही ना करा दे ​बेइज्जती असल जिंदगी पर बनी खतरनाक फिल्म, 2 साल के इंतजार के बाद OTT पर हुई रिलीज, दिमाग घुमा देगी थ्रिलिंग कहानी

कानपुर टेस्ट में दूसरे दिन नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद, इतने साल पहले घर पर रद्द हुआ था पूरे दिन का खेल


India vs Bangladesh Kanpur Test- India TV Hindi

Image Source : PTI
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल हुए रद्द।

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन का खेल बारिश और खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया। इस टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल भी बारिश की वजह से जहां देर से शुरू हुआ था तो वहीं लंच के बाद पहले खराब रौशनी और फिर बारिश शुरू होने की वजह से सिर्फ 35 ओवर्स के बाद ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला काफी अहम है ऐसे में यदि मैच ड्रॉ रहता है तो टीम इंडिया के लिए ये एक झटका जरूर होगा। वहीं 9 साल बाद ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया घर पर टेस्ट मुकाबला खेल रही हो और पूरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया।

इससे पहले साल 2015 में अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में हुआ था ऐसा

भारतीय टीम साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज घर पर खेल रही थी, जिसका दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले दिन का खेल तो हुआ था लेकिन दूसरे दिन से लेकर फिर आखिरी दिन तक लगातार बारिश होने की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। अब इसके ठीक 9 साल के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब भारतीय टीम घर पर कोई टेस्ट मुकाबला खेल रही है और उसमें पूरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में भी उस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें अफ्रीकी टीम पहले दिन के खेल में ही 214 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी। वहीं टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए थे। हालांकि बारिश होने की वजह से मुकाबला बाद में ड्रॉ पर खत्म हो गया था।

बांग्लादेश ने अब तक गंवाए हैं तीन विकेट

कानपुर टेस्ट मैच में पहले दिन के खेल में बांग्लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 35 ओवर्स के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे, जिसमें उन्होंने जाकिर हसन, शदमन इस्लाम और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का विकेट गंवा दिया था। वहीं मोमीनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। टीम इंडिया के लिए अब तक इस पारी में गेंद से आकाश दीप ने 2 और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट हासिल किया है।

ये भी पढ़ें

अब तो केन विलियमसन भी निकल गए विराट कोहली से आगे, टेस्ट क्रिकेट में 6 साल बाद हुआ ऐसा

कप्तान का बड़ा कारनामा, अकेले ही आधी टीम को निपटाया, टेस्ट के इतिहास में सिर्फ 5वीं बार हुआ ऐसा

Latest Cricket News





Source link

1601370cookie-checkकानपुर टेस्ट में दूसरे दिन नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद, इतने साल पहले घर पर रद्द हुआ था पूरे दिन का खेल
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Prisoner Absconded By Jumping Over Wall Of Mandal Jail Chhapra, Negligence Of Jail Administration – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow: अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ, आधुनिक के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देने पर रहेगा जोर     |     Roorkee News 18 People From Three Villages Hospitalized After Eating Kuttu Atta – Amar Ujala Hindi News Live     |     CBSE ने किया कविता प्रतियोगिता का ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, 22 अप्रैल तक मौका, इन बातों का रखें ख्याल     |     Gwalior News: Jitu Patwari Verbally Attacked The Bjp Government In Gwalior – Gwalior News     |     Rajasthan Insistence On Resignation Is Over Kirorilal Meena Will Now Be Active Again Jumbo Meeting Called – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mother And Daughter Jumped In Front Of Vande Bharat In Panipat – Amar Ujala Hindi News Live     |     After Horticulture Development, Now World Bank Will Help In The Field Of Agriculture, Farmers’ Income Will Inc – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईपीएल में 27 करोड़ का खिलाड़ी सुपर फ्लॉप, अब कहीं घर ही ना करा दे ​बेइज्जती     |     असल जिंदगी पर बनी खतरनाक फिल्म, 2 साल के इंतजार के बाद OTT पर हुई रिलीज, दिमाग घुमा देगी थ्रिलिंग कहानी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088