Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

काफी महंगा पड़ा था संजय कपूर को करिश्मा से तलाक, उछला था हनीमून कांड, चुकानी पड़ी थी मोटी कीमत


Karisma Kapoor Sunjay Kapur
Image Source : INSTAGRAM
करिश्मा कपूर और संजय कपूर।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कपूर का 12 जून 2025 को यूनाइटेड किंगडम में दिल का दौरा पड़ने से 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही एक बार फिर उनका निजी जीवन, खासकर करिश्मा कपूर के साथ उनका विवादित वैवाहिक संबंध चर्चा में आ गया है। 29 सितंबर 2003 को करिश्मा कपूर ने उद्योगपति संजय कपूर से मुंबई के ‘कृष्णा राज’ बंगले में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी, लेकिन शुरुआत में यह जोड़ी बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की ‘परफेक्ट कपल’ मानी गई। साल 2005 में बेटी समायरा और साल 2010 में बेटे कियान के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हुआ।

शादी से तलाक, रिश्ते में दरार और आरोप

हालांकि इस रिश्ते की नींव जल्द ही डगमगाने लगी। करिश्मा कपूर ने साल 2014 में तलाक की अर्जी दी और साल 2016 में दोनों औपचारिक रूप से अलग हो गए। करिश्मा कपूर ने तलाक याचिका में घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि हनीमून के दौरान संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने की कोशिश की और जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि गर्भावस्था के दौरान, जब वे संजय कपूर की मां द्वारा दी गई एक ड्रेस में फिट नहीं हो पाईं तो संजय की मां ने अपने बेटे से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा और संजय ने ऐसा किया भी।

कपूर परिवार की प्रतिक्रिया

तलाक के बाद करिश्मा के पिता दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने संजय को लेकर कड़ा बयान दिया था। उन्होंने संजय को ‘थर्ड क्लास आदमी’ बताया और कहा, ‘हम कपूर हैं, हमें किसी के पैसे की जरूरत नहीं। हमारे पास प्रतिभा भी है और संसाधन भी।’

Sunjay karisma

Image Source : INSTAGRAM

संजय और करिश्मा।

गुजारा भत्ता और कानूनी लड़ाई

तलाक के बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि करिश्मा को गुजारा भत्ते के रूप में क्या मिला। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय ने करिश्मा को उनके सभी विवाहिक गहनों के साथ-साथ अपने पिता की खार स्थित प्रॉपर्टी उनके नाम कर दी। साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी खरीदे, जिससे हर महीने लगभग 10 लाख रुपये ब्याज के रूप में करिश्मा को मिलता है। संजय और करिश्मा के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई भी काफी लंबी और थकाऊ रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुईं। आखिर में करिश्मा को समायरा और कियान की कस्टडी मिली, जबकि कोर्ट ने संजय को बच्चों से मिलने और समय बिताने का अधिकार भी दिया।

पिता के तौर पर संजय की भूमिका

तलाक के बाद भी संजय कपूर ने अपने बच्चों से रिश्ता बनाए रखा। वे कई बार समायरा और कियान के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और खास मौकों पर नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने बच्चों के लिए भावुक पोस्ट साझा किए, जिससे यह साफ था कि वे एक संवेदनशील पिता थे। संजय कपूर का निधन उनके परिवार, दोस्तों और बच्चों के लिए गहरा आघात है।

Latest Bollywood News





Source link

2882440cookie-checkकाफी महंगा पड़ा था संजय कपूर को करिश्मा से तलाक, उछला था हनीमून कांड, चुकानी पड़ी थी मोटी कीमत
Artical

Comments are closed.

बिना खर्च और केमिकल के ऊपरी होंठ की कालिमा ऐसे होगी गायब, दिखेगा जबरदस्त फर्क     |     Why should you invest in the Bajaj Finserv Equity Savings Fund     |     ‘True Indian won’t make such statement’: Supreme Court slams Rahul Gandhi over Army remark; stays defamation case | India News     |     Asia Rugby U20 Championship 2025: Indian Team Announced, 6 Players From Bihar Got Place In The Team – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Accident: Truck Driver Ran Over Kanwariyas, Two Dead, One Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Stone Fell On A Car On Neelkanth Marg Rishikesh Passengers Escaped Narrowly Uttarakhand Weather News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: हेलमेट पहन कर आने वाले सरकारी कर्मचारियों का गुलाब देकर स्वागत     |     Jalore News: Contractor Dupes Power Line Project Of ₹67 Lakh, Materials Never Reached Site; 2 Arrested – Jalore News     |     Haryana: कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम सैनी, SYL विवाद पर पंजाब से फिर करेंगे मंथन     |     Hamirpur: फर्जी कागजों से लाभ ले गए वीआईपी मजदूर, दो महिलाओं पर एफआईआर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088