Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IPL में वापसी से इनकार कर मिचेल स्टार्क ने लिया BCCI से पंगा, अब लिया है सकता है बड़ा एक्शन! DC vs GT: दिल्ली की पिच पर बल्लेबाज दिखाएंगे कमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट The Filmy Hustle Exclusive: इंफ्लूएंसर्स को स्टार्स से बेहतर मानती हैं किम शर्मा, बताई दिलचस्प वजह OpenAI ने करा दी मौज, GPT-4.1 एडवांस्ड मॉडल को ChatGPT में किया इंटीग्रेट स्मार्टफोन बना भारत का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाला प्रोडक्ट, इस देश में जाता है सबसे ज्यादा माल Bettiah Bihar News Mother Child Death Due To Negligence Of Doctor Police Investigation Today News In Hindi - Bihar News Woman Murdered By Slitting Her Throat In Bareilly See Photos - Amar Ujala Hindi News Live Roorkee Crime E-rickshaw Driver Brutally Murdered Head Crushed With Stone Body Found Wrapped In Foil - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Air Quality Remains In Poor Category Aqi Recorded 278 - Amar Ujala Hindi News Live Indore: One Inch Of Rain Fell In Indore At Night, Temperature Was Four Degrees Below Normal - Amar Ujala Hindi News Live

किसने की हत्या, सामने आई हमलावरों की तस्वीर; बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स


Baba Siddiqui murder case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद सलमान खान से अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनकी सुरक्षा भी बढ़ी दी गई है।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स

1. मुंबई पुलिस ने पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं। इस मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस की जांच कर रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे के इरादे फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इस बात का संदेह है कि यह कुछ व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उनका हत्या की गई है।

2. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दो से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। आपको बता दें कि सिद्दीकी को 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

3. दशकों तक दिग्गज कांग्रेसी रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त और उनकी बेटी प्रिया दत्त के करीबी सहयोगी बाबा सिद्दीकी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले फरवरी में अजित पवार की एनसीपी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। पिछले कुछ महीनों से वह और उनके बेटे जीशान इस तैयारी में थे कि वे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक प्राथमिकताएं स्पष्ट कर देंगे।

4. विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं ने सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या के लिए महायुति शासन की आलोचना की है और उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे की मांग की है।

5.बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था।

6. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें जानकारी दी है कि दो कथित शूटर को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने टेलीविजन चैनलों को बताया कि उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घटना के कुछ देर बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे। फडणवीस के पास गृह विभाग का भी प्रभार है।

7. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मैं बाबा सिद्दीकी के परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। जवाबदेही सर्वोपरि है।’’

8. शरद पवार ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंताजनक है। पवार ने गृह मंत्री फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भी चिंताजनक है कि स्थिति को इतनी हल्के ढंग से लिया जा रहा है। शरद पवार ने ‘एक्स’ पर लिखा कि सत्तारूढ़ पार्टी को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए और सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

9. महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त एवं सत्तारूढ़ पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

10. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह घटना चौंकाने वाली है। ठाकरे ने कहा, ‘‘यह महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। प्रशासन, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।’’



Source link

1691250cookie-checkकिसने की हत्या, सामने आई हमलावरों की तस्वीर; बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स
Artical

Comments are closed.

IPL में वापसी से इनकार कर मिचेल स्टार्क ने लिया BCCI से पंगा, अब लिया है सकता है बड़ा एक्शन!     |     DC vs GT: दिल्ली की पिच पर बल्लेबाज दिखाएंगे कमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी, जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट     |     The Filmy Hustle Exclusive: इंफ्लूएंसर्स को स्टार्स से बेहतर मानती हैं किम शर्मा, बताई दिलचस्प वजह     |     OpenAI ने करा दी मौज, GPT-4.1 एडवांस्ड मॉडल को ChatGPT में किया इंटीग्रेट     |     स्मार्टफोन बना भारत का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाला प्रोडक्ट, इस देश में जाता है सबसे ज्यादा माल     |     Bettiah Bihar News Mother Child Death Due To Negligence Of Doctor Police Investigation Today News In Hindi – Bihar News     |     Woman Murdered By Slitting Her Throat In Bareilly See Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Roorkee Crime E-rickshaw Driver Brutally Murdered Head Crushed With Stone Body Found Wrapped In Foil – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Air Quality Remains In Poor Category Aqi Recorded 278 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: One Inch Of Rain Fell In Indore At Night, Temperature Was Four Degrees Below Normal – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088