Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jhunjhunu After Assurance Water Supply Employees Arrived To Repair Borewell People Welcomed Playing Band-baja - Jhunjhunu News Vinay Narwal Wife Himanshi Statement On Muslims - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के सामने हंगामा और नारेबाजी, भितरघात का लगाया आरोप फिर बदल गई ऑरेंज कैप, इन खिलाड़ियों ने बना दिए 400 से ज्यादा रन WAVES 2025: कार्तिक आर्यन की मां के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल, फैन्स बोले- 'वो देख भी नहीं रही' भारत में Smartphones की बिक्री में भारी गिरावट, इस चीनी कंपनी को हुआ सबसे बड़ा नुकसान WAVES 2025: मुकेश अंबानी ने कहा- मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग 100 अरब डॉलर का हो सकता है, लाखों नौकरियां होंगी Ravnit Singh Murder Case: हिमाचल से गिरफ्तार हुए दो आरोपी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब पुलिस ने किया खुलासा Bihar News : Sand Mafia Accused Of Murder Case Of Youth Gaya Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Central Investigation Committee Reached Medical College Without Any Information - Amar Ujala Hindi News Live

किसानों की चमकने वाली है किस्मत, यूपी के इस क्षेत्र में 41 गांवों की जमीन खरीदेगा YEIDA


yeida, yamuna expressway industrial development authority, land, aligarh, greater noida, gautambuddh

Photo:NITIN GADKARI ग्रेटर नोएडा के 36 और अलीगढ़ के 5 गांवों की जमीन खरीदेगा यीडा

YEIDA Project: यूपी के 41 गांवों के किसानों की किस्मत चमकने वाली है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ग्रेटर नोएडा से लेकर अलीगढ़ तक आने वाले 41 गांवों की 13,300 एकड़ जमीन खरीदेगा। जमीन की ये खरीद सीधे किसानों से की जाएगी और इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता नहीं होगी। यानी यीडा जिस कीमत पर किसानों की जमीन खरीदेगा, वो सीधे किसानों के बैंक खाते में जाएगी। बताते चलें कि यीडा ने क्षेत्र के विकास के लिए लैंड बैंक बनाने पर काम कर रहा है और जमीन की ये खरीद भी इसी का एक हिस्सा है।

ग्रेटर नोएडा के 36 और अलीगढ़ के 5 गांवों की जमीन खरीदेगा यीडा

यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह के मुताबिक, 28 मार्च को हुई एक अहम मीटिंग में 9200 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था। जिसमें जमीन खरीदने के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से देश-विदेश की तमाम कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। ग्रेटर नोएडा से आगे अलीगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाने का भी प्लान है। यीडा के मुताबिक, जिन 41 गांवों की जमीन खरीदने का प्लान है, उसमें 36 गांव ग्रेटर नोएडा के शामिल हैं और बाकी के बचे 5 गांव अलीगढ़ के हैं।

किसानों को 3 महीने के अंदर हो जाएगा आबादी भूखंडों का आवंटन

अरुणवीर सिंह ने बताया कि किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया कुछ समय में शुरू हो जाएगी। सीईओ ने बताया कि जिन किसानों से जमीन खरीदी जाएगी, उन्हें 3 महीने के अंदर आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया जाएगा। यीडा ने बताया कि किसानों को जहां जमीन अलॉट की जाएगी, वहां 1 साल के अंदर सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित कर दी जाएंगी। इसके अलावा, किसान जिस दिन जमीन का बैनामा कराएगा, उन्हें उसी दिन आबादी भूखंड का आरक्षण पत्र भी दे दिया जाएगा। बताते चलें कि यीडा का प्राधिकरण क्षेत्र यूपी के 6 जिलों- गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और आगरा में फैला हुआ है।

Latest Business News





Source link

2615920cookie-checkकिसानों की चमकने वाली है किस्मत, यूपी के इस क्षेत्र में 41 गांवों की जमीन खरीदेगा YEIDA
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Jhunjhunu After Assurance Water Supply Employees Arrived To Repair Borewell People Welcomed Playing Band-baja – Jhunjhunu News     |     Vinay Narwal Wife Himanshi Statement On Muslims – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के सामने हंगामा और नारेबाजी, भितरघात का लगाया आरोप     |     फिर बदल गई ऑरेंज कैप, इन खिलाड़ियों ने बना दिए 400 से ज्यादा रन     |     WAVES 2025: कार्तिक आर्यन की मां के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल, फैन्स बोले- ‘वो देख भी नहीं रही’     |     भारत में Smartphones की बिक्री में भारी गिरावट, इस चीनी कंपनी को हुआ सबसे बड़ा नुकसान     |     WAVES 2025: मुकेश अंबानी ने कहा- मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग 100 अरब डॉलर का हो सकता है, लाखों नौकरियां होंगी     |     Ravnit Singh Murder Case: हिमाचल से गिरफ्तार हुए दो आरोपी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब पुलिस ने किया खुलासा     |     Bihar News : Sand Mafia Accused Of Murder Case Of Youth Gaya Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Central Investigation Committee Reached Medical College Without Any Information – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088