केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानेसर विधानसभा क्षेत्र की निजी पैलेस में एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में किसानों को खासतौर पर साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और तभी शहर व देश समृद्ध होगा। इसीलिए किसान मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में है।

Comments are closed.