Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी Bihar News: Vigilance Arrested Revenue Employee To Taking Bribe Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Bakrid 2025: बकरा मेला में जुटे दिल्ली, मेरठ के व्यापारी...'सलमान' को खरीदने की रही होड़, 81 हजार में बिका Victim Judo Player Reached Police Station, Recorded Her Statement, Said- Getting Threats To Ruin Her Career - Amar Ujala Hindi News Live - Moradabad:छेड़खानी पीड़ित जूड़ो खिलाड़ी पहुंची थाने...दर्ज कर... The Body Of Missing Student Found Two Days Later Bhopal Crime News - Amar Ujala Hindi News Live Hanumangarh News: Failed Attempt Of Firing At Gogamedi Samadhi Sthal, Police Suspect Haryana Connection - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Vigilance Arrested Blogger Who Used To Call Himself A Journalist Bribe Case - Amar Ujala Hindi News Live इंडोनेशिया ओपन में पीवी सिंधु ने दूसरे दौर में बनाई जगह, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय की जोड़ी हुई बाहर 'कामवाली बाई का बेटा हूं...' मां की तकलीफें याद कर भर आया एक्टर का दिल, पापा बेचते थे नारियल पानी WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, जल्द बदल जाएगा मैसेज कॉपी करने का तरीका

केएल राहुल-अथिया ने बताया बेटी का खूबसूरत नाम, पहली झलक में बाहों में खिली लाडली, जानें क्या है यूनिक नेम का मतलब


KL Rahul-Athiya shetty daughter name
Image Source : INSTAGRAM
बेटी के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी।

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल और अथिया शेट्टी बीते दिनों ही न्यू पेरेंट्स बने थे। इसी के साथ ही दोनों रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह वाले मम्मी-पापा क्लेन में शामिल हो गए थे। आलिया, दीपिका की तरह ही अथिया शेट्टी बेटी की मां बनीं। उन्होंने क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दिया। परिवार में किरकारी गूजने से केएल राहुल से लेकर सुनील शेट्टी तक उत्साहित हो उठे। अब इस बेबी गर्ल की झलक के साथ ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने बेटी का नाम दुनिया को बता दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सुनील शेट्टी की नातिन का नाम काफी ज्यादा यूनिक है, चलिए आपको नाम के साथ ही इसका मतलब भी बताते हैं। 

क्या है बेटी का नाम

केएल राहुल के जन्मदिन के खास मौके पर पर अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी का नाम भी बता दिया है। सामने आए इस पोस्ट में एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें केएल राहुल अपनी बेटी को गोद मे लिए नजर आ रहे हैं और सामने खड़ी अथिया उसे हल्के हाथों से छू रही हैं। तस्वीर काफी प्यारी है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में बेटी के नाम का खुलासा किया, जो कि इवार है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ। इवारा – भगवान का उपहार।’

यहां देखें पोस्ट

क्या है नाम का मतलब

कैप्शन से ही बेटी के नाम का मतलब भी साफ हो गया है। अथिया और केएल राहुल ने बेटी को भगवान का उपहार बताया और यही उसके नाम का अर्थ भी है। मार्च में अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने दो हंसों की एक पेंटिंग पोस्ट की, जिसमें एक संदेश था, ‘आशीर्वाद रूप में बेटी का जन्म हुआ है।’ एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान भी सोशल मीडिया पर किया था और वो लगातार अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें दिखाती रही थीं।

कब हुई थी शादी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। नवंबर 2024 में दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025।’ बता दें, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनके लिए काफी खुश हैं, बीते कई दिनों से उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2598830cookie-checkकेएल राहुल-अथिया ने बताया बेटी का खूबसूरत नाम, पहली झलक में बाहों में खिली लाडली, जानें क्या है यूनिक नेम का मतलब
Artical

Comments are closed.

 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी     |     Bihar News: Vigilance Arrested Revenue Employee To Taking Bribe Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bakrid 2025: बकरा मेला में जुटे दिल्ली, मेरठ के व्यापारी…'सलमान' को खरीदने की रही होड़, 81 हजार में बिका     |     Victim Judo Player Reached Police Station, Recorded Her Statement, Said- Getting Threats To Ruin Her Career – Amar Ujala Hindi News Live – Moradabad:छेड़खानी पीड़ित जूड़ो खिलाड़ी पहुंची थाने…दर्ज कराए बयान, कहा     |     The Body Of Missing Student Found Two Days Later Bhopal Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hanumangarh News: Failed Attempt Of Firing At Gogamedi Samadhi Sthal, Police Suspect Haryana Connection – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Vigilance Arrested Blogger Who Used To Call Himself A Journalist Bribe Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंडोनेशिया ओपन में पीवी सिंधु ने दूसरे दौर में बनाई जगह, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय की जोड़ी हुई बाहर     |     ‘कामवाली बाई का बेटा हूं…’ मां की तकलीफें याद कर भर आया एक्टर का दिल, पापा बेचते थे नारियल पानी     |     WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, जल्द बदल जाएगा मैसेज कॉपी करने का तरीका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088