Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Advocate Dies In A Road Accident In Gopalganj: Truck Hits Car: Police Engaged In Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Sale Of Weapons On Social Media: One Youth Was Caught And Three Smugglers Were Also Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Pakistan PM, president pledge 'befitting response' to any act of aggression amid rising tensions with India after Pahalgam attack Uttarakhand Nagar Nikay 2000 Grade-pay Employees Are Handling Important Responsibility Of Municipal Bodies - Amar Ujala Hindi News Live प्यारी राजकुमारी को दें ये अट्रैक्टिव नाम, बहुत ही मनमोहक हैं इनके अर्थ OneScore: Instantly Track Your Credit Health For Quick Loans Damoh News: Preparations To Give The Right To Allot Panchayat Shops To Collector-ceo - Damoh News Rajasthan News: Big Setback To Former Minister Pramod Jain Bhaya, High Court Refuses To Quash 19 Firs - Amar Ujala Hindi News Live Dadri: भागवी की बहू दिव्या बनीं IAF की पहली महिला क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, ससुराल में खुशी की लहर Shimla: आधे शहर में कुत्तों का खाैफ, आधे शहर में बंदरों का उत्पात, बच्चे समेत तीन महिलाएं गंवा चुकीं जान

केएल राहुल के धमाके से जीती दिल्ली कैपिटल्स, LSG को इस सीजन दूसरी बार चटाई धूल


LSG vs DC KL Rahul
Image Source : INDIA TV
केएल राहुल

LSG vs DC: केएल राहुल की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से रौंद दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के 40वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने महज 2 विकेट खोकर 160 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। केएल ने 3 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद छक्के से दिल्ली को शानदार जीत दिलाई। केएल 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 51 रनों की पारी खेली। कप्तान अक्षर पटेल ने 20 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। 

लखनऊ को हराकर दिल्ली ने इस सीजन अपनी छठी जीत दर्ज कर ली है और अपने खाते में 12 पाइंट कर लिए हैं। पाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। इस सीजन लखनऊ को दिल्ली से दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पिछले मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत से अपने अभियान का आगाज किया था। 

लखनऊ के बल्लेबाजों ने किया निराश

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान लखनऊ की टीम एडेन मारक्रम की अर्धशतकीय पारी और मिचेल मार्श के 45 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। मिचेल मार्श और मारक्रम के बीच पहले विकेट के लिए 60 गेंद में 87 रनों की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

एडेन मारक्रम ने 33 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाये जबकि मार्श ने 36 गेंद में 1 छक्का और 3 चौके जड़े। आखिरी ओवर में आयुष बडोनी ने 21 गेंद में 6 चौके की मदद से 36 रन बनाकर टीम के स्कोर को 160 के करीब पहुंचाया। लखनऊ के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने का काम दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। 

Latest Cricket News





Source link

2620450cookie-checkकेएल राहुल के धमाके से जीती दिल्ली कैपिटल्स, LSG को इस सीजन दूसरी बार चटाई धूल
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News: Advocate Dies In A Road Accident In Gopalganj: Truck Hits Car: Police Engaged In Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sale Of Weapons On Social Media: One Youth Was Caught And Three Smugglers Were Also Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pakistan PM, president pledge 'befitting response' to any act of aggression amid rising tensions with India after Pahalgam attack     |     Uttarakhand Nagar Nikay 2000 Grade-pay Employees Are Handling Important Responsibility Of Municipal Bodies – Amar Ujala Hindi News Live     |     प्यारी राजकुमारी को दें ये अट्रैक्टिव नाम, बहुत ही मनमोहक हैं इनके अर्थ     |     OneScore: Instantly Track Your Credit Health For Quick Loans     |     Damoh News: Preparations To Give The Right To Allot Panchayat Shops To Collector-ceo – Damoh News     |     Rajasthan News: Big Setback To Former Minister Pramod Jain Bhaya, High Court Refuses To Quash 19 Firs – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dadri: भागवी की बहू दिव्या बनीं IAF की पहली महिला क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, ससुराल में खुशी की लहर     |     Shimla: आधे शहर में कुत्तों का खाैफ, आधे शहर में बंदरों का उत्पात, बच्चे समेत तीन महिलाएं गंवा चुकीं जान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088