चंडीगढ़: संगरूर के काली माता मंदिर में खालिस्तान के नारे लिखने के बाद पन्नू ने वीडियो जारी कर धमकी दी थी।प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू पर पंजाब में FIR दर्ज की गई है। पन्नू ने कल संगरूर में काली माता मंदिर के बाहर खाालिस्तानी नारे लिखने को लेकर वीडियो जारी की थी।इसमें कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान खालिस्तान के एजेंडे पर न चले तो उनका भी पूर्व CM बेअंत सिंह जैसा हश्र होगा। यह केस संगरूर में ही दर्ज किया गया है।वीडियो वायरल कर दी थी धमकीपन्नू ने मंदिर में नारे के बाद एक वीडियो जारी की थी। जिसमें उसने दावा किया कि खालिस्तानी समर्थक सिखों ने यह नारे लिखे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार खालिस्थान समर्थक सिखों की मदद और समर्थन से बनी है। पन्नू ने कहा था कि यह नारे इस बात को तस्दीक करते हैं कि 26 जनवरी 2023 को पंजाब में खालिस्तान रेफरेंडम पर वोट होगा।अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने कल संगरूर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर रोड शो निकाला था। केजरीवाल के आने से पहले खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे।नफरत फैलाने और शांति भंग करने का केस दर्जपन्नू के खिलाफ संगरूर में नफरत फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पन्नू के खिलाफ यह दूसरा केस है। इससे पहले मोहाली में देशद्रोह और दो समुदायों को भड़काने का केस दर्ज किया जा चुका है

Comments are closed.