Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

कैंसर फैला सकता है रूम फ्रेशनर, इन तरीकों से घर ही बना लें एयर फ्रेशनर


बारिश में घर से लेकर बाथरूम में आने वाली बदबू को खत्म करने के लिए एयर फ्रेशनर का रखना आम बात है। अब तो ये लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन एयर फ्रेशनर में कई सारे ऐसे केमिकल होते हैं जो कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं। ज्यादातर रूम फ्रेशनर में फार्मेल्डिहाइड या नेफ्थलीन तत्व का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि कैंसर पैदा करने वाला तत्व है। जब ये तत्व घर की हवा में घुलते हैं तो कैंसर पैदा करने वाले रसायन छोड़ते हैं। खुद को और परिवार को कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी से बचाना है तो नेचुरल एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करें। घर में आसान तरीके से एयरफ्रेशनर बनाया जा सकता है। जो कीड़े-मच्छरों को भगाने के साथ ही घर और बाथरूम को महकाएगा। जानें कैसे बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर

कैसे बनाएं नेचुरल एयर फ्रेशनर

नेचुरल एयर फ्रेशनर बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी।

डिस्पोजेबल बॉक्स

दो चम्मच नमक

एक चम्मच सेंटेड लिक्विड सोप

दो चम्मच सेनेटाइजर

लौंग, दालचीनी

किसी डिस्पोजेबल प्लास्टिक के छोटे बॉक्स के ढक्कन पर कांटे की मदद से ढेर सारे छेद बनाकर रख लें।

अब कटोरी में दो चम्मच नमक लें और उसमे लिक्विड डिटरजेंट डालें। जिसमे हल्की सी सुगंध हो। साथ में सैनिटाइजर डाल दें। चार से पांच लौंग के साथ एक टुकड़ा दालचीनी का डाल दें। बस तैयार है नेचुरल एयर फ्रेशनर। ये पूरी तरह से आपकी सांसों के लिए सुरक्षित है और घर को किसी भी बुरी बदबू से बचाने में मदद करेगा। बस छोटे-छोटे डिस्पोजेबल प्लास्टिक के बॉक्स में इसे पलट दें। और ढक्कन लगाकर रख दें। इसकी भीनी महक घर को बदबू से बचाएगी साथ ही मच्छर और कीड़े भी नहीं लगेंगे। इन होममेड नेचुरल एयर फ्रेशनर को आप बाथरूम के कोने में भी रख सकते हैं। ये वहां पर भी असर दिखाएगा।



Source link

1278560cookie-checkकैंसर फैला सकता है रूम फ्रेशनर, इन तरीकों से घर ही बना लें एयर फ्रेशनर
Artical

Comments are closed.

Southern Railway issues helpline numbers for passengers, efforts underway to douse flames     |     Former VP Venkaiah Naidu arrives at veteran actor Kota Srinivasa Rao’s residence to pay tributes     |     पिछले हफ्ते सेंसेक्स 932 अंक और निफ्टी 311 अंक लुढ़का, सोमवार से बाजार में लौटेगी तेजी या जारी रहेगी गिरावट?     |     “Will remain forever in the hearts of Telugu people,” Telangana CM condoles demise of actor Kota Srinivasa Rao     |     Axiom-4 set to undock July 14; Shubhanshu Shukla to return; Isro marks private space milestone | India News     |     Bihar Elections: Cm Nitish Kumar Made A Big Announcement Regarding Jobs And Employment, Jobs, Nda Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Weather News 13 People Died In Bundelkhand And Purvanchal Due To Rain Torrential Rain Will Continue – Amar Ujala Hindi News Live     |     Road Accidents In Delhi Reduced By 11.57% In First Six Months Of 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Forest Department On Alert After Woman’s Death Due To Crocodile Attack – Damoh News     |     Rajasthan Weather Update: Cloudy Skies Over Jaipur All Day, Heavy Rainfall In Several Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088