Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
केएल राहुल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका, सिर्फ इतने रनों की है जरूरत शूटिंग या जानलेवा स्टंट? मुंबई के वर्ली सी लिंक पर खड़ा दिखा सिंगर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल QR code feedback system launched for Kanwar Yatra in interstate meeting Delhi Hajj Committee begin registration for Hajj 2026 SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹22,419 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स BJP alleges Congress plot to replace Siddaramaiah, calls CM 'unpopular' amid internal rift जानें अपने शहर का ताजा हाल व MP के बागेश्वर धाम में फिर हादसा सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर Indian nurse faces execution in Yemen: Nimisha Priya to be hanged on July 16, say reports | India News Bihar: On The Eve Of Bihar Bandh, Fatmi Attacks Nda Government - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:बिहार बंद की पूर्व संध्या पर फातमी का Nda सरकार पर हमला, बोले Up: Ultimatum To Electricity Workers, Will Be Dismissed If Power Supply Is Disrupted During Agitation; Symbol - Amar Ujala Hindi News Live

‘कैदी’ से लेकर ‘टैगोर’ तक, इन 5 फिल्मों ने चिरंजीवी को बनाया मेगास्टार


Chiranjeevi - India TV Hindi

Image Source : X
चिरंजीवी।

चिरंजीवी एक बेहतरीन एक्टर हैं। वो ‘मेगास्टार’ और ‘गॉडफादर’ के नाम से भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं। टॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले चिरंजीवी को उनके फैंस प्यार से चिरु भी बुलाते हैं। आज चिरंजीवी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 69 साल के चिरंजीवी आज भी काफी फिट हैं और उनके स्टारडम में कोई कमी नहीं आई है। एक्टर ने सालों की मेहनत और लगन के बाद इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई। चिरंजीवी को मेगास्टार बनाने में किसी और का नहीं बल्कि उनकी फिल्मों का ही हाथ रहा है। ऐसे में आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा सफलता दिलाई। 

‘स्वयं कृषि’ 

साल 1987 में आई के विश्वनाथ द्वारा निर्देशित ‘स्वयं कृषि’ एक ऐसी फिल्म थी जिसमें शारीरिक श्रम के महत्व पर जोर दिया गया था। यह एक मोची के जीवन के इर्द-गिर्द घूमकी है, जो कड़ी मेहनत करता है और नैतिकतावादी है। इस फिल्म के लिए चिरंजीवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नंदी पुरस्कार मिला था। विजयशांति और सुमालता भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं। पूरी फिल्म YouTube पर उपलब्ध है।

‘रुद्रवीणा’  

दिवंगत फिल्म निर्माता के बालाचंदर द्वारा निर्देशित ‘रुद्रवीणा’ में चिरंजीवी एक शास्त्रीय गायक की भूमिका में नजर आए, जो अपने संगीत के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने के मिशन पर निकलता है। इसमें दिवंगत अभिनेता जेमिनी गणेशन भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे, जबकि शोभना ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। साल 1988 में आई इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो पूरी फिल्म YouTube पर मौजूद है।

‘कैदी’ 

कोडंडारामी रेड्डी द्वारा निर्देशित ‘कैदी’ 1982 की अमेरिकी फिल्म ‘फर्स्ट ब्लड’ पर आधारित थी। इसे 1983 में रिलीज किया गया। इस ब्लॉकबस्टर की सफलता ने चिरंजीवी को बड़े पैमाने पर स्टारडम दिलाया और उन्हें मेगास्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म में माधवी भी मुख्य भूमिका में थीं। इसे हिंदी और कन्नड़ में भी ‘कैदी’ के नाम से ही दोबारा बनाया गया। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

‘टैगोर’ 

‘टैगोर’ विजयकांत की तमिल फिल्म ‘रमना’ की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है। इसमें चिरंजीवी ने एक कॉलेज प्रोफेसर की भूमिका निभाई है। वीवी विनायक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ज्योतिका मुख्य भूमिका में थीं, जबकि श्रेया सरन ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह फिल्म प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पूर्व छात्रों के साथ मिलकर देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक विद्रोही सेना बनाता है। यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

‘जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी’ 

चिरंजीवी और श्रीदेवी की जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी एक काल्पनिक ड्रामा है। चिरु ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है जिसे एक जादुई अंगूठी मिलती है जो मूल रूप से एक देवी की थी। यह अंगूठी पहनने वाले को अपार शक्तियाँ प्रदान करती है। के राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित यह फिल्म सननेक्स्ट पर उपलब्ध है। कुछ साल पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा। हालाँकि, घोषणा के बाद कोई अपडेट नहीं है

Latest Bollywood News





Source link

1362320cookie-check‘कैदी’ से लेकर ‘टैगोर’ तक, इन 5 फिल्मों ने चिरंजीवी को बनाया मेगास्टार
Artical

Comments are closed.

केएल राहुल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका, सिर्फ इतने रनों की है जरूरत     |     शूटिंग या जानलेवा स्टंट? मुंबई के वर्ली सी लिंक पर खड़ा दिखा सिंगर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल     |     QR code feedback system launched for Kanwar Yatra in interstate meeting     |     Delhi Hajj Committee begin registration for Hajj 2026     |     SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹22,419 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स     |     BJP alleges Congress plot to replace Siddaramaiah, calls CM ‘unpopular’ amid internal rift     |     जानें अपने शहर का ताजा हाल व MP के बागेश्वर धाम में फिर हादसा सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर     |     Indian nurse faces execution in Yemen: Nimisha Priya to be hanged on July 16, say reports | India News     |     Bihar: On The Eve Of Bihar Bandh, Fatmi Attacks Nda Government – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:बिहार बंद की पूर्व संध्या पर फातमी का Nda सरकार पर हमला, बोले     |     Up: Ultimatum To Electricity Workers, Will Be Dismissed If Power Supply Is Disrupted During Agitation; Symbol – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088