Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Drunk Man Fired A Bullet From A Pistol, It Hit The Glass Of A Neighbor's House - Delhi News Baba Mahakal Is Decorated With Vaishnav Tilak On Nirjala Ekadashi - Madhya Pradesh News Sirohi News: Demand For Sit Investigation In Case Of Illegal Mining On Gauchar Land, Cm Bhajanlal Sharma - Rajasthan News Himachal News : एंबुलेंस फंसी तो फॉर्च्यूनर गाड़ी का कटा 44 हजार, टेंपो ट्रेवलर का 20 हजार 500 रुपये का चालान बोर्ड ने नहीं दी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की प्राइज मनी, देश छोड़ने को मजबूर हुए खिलाड़ी सुपरस्टार पिता की विरासत को मारी ठोकर, अपनी शर्तों पर तय किया 30 साल का सफर, इस तरह चढ़ीं स्टारडम की सीढ़ियां चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹3000 प्रति किलो बढ़कर नए शिखर पर; सोने के दाम भी जानें इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम! Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025 Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking 'Kashmiriyat'; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News

कैप्टन सरकार में जंगलात मंत्री रहे धर्मसोत गिरफ्तार, संगत सिंह गिलजियां पर भी FIR

चंडीगढ़: राहुल गांधी के पंजाब आने से पहले 2 पूर्व कांग्रेसी मंत्री भ्रष्टाचार में फंस गए हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मसोत को अमलोह से सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया। धर्मसोत के साथ कमलजीत सिंह और चमकौर सिंह को भी विजिलेंस ने पकड़ा है। कमलजीत एक वेब चैनल चलाता है। यह दोनों धर्मसोत के साथ OSD की हैसियत से काम कर रहे थे।इन सब पर पेड़ कटाई से लेकर जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी करने का आरोप है। धर्मसोत के बाद जंगलात मंत्री बने संगत सिंह गिलजियां पर भी FIR दर्ज की गई है। गिलजियां के PA कुलविंदर सिंह और सचिन कुमार पर भी केस दर्ज हुआ है। इस केस में IFS अमित चौहान, मोहाली के वन मंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह और वन गार्ड दिलप्रीत सिंह पर भी केस दर्ज हुआ है।धर्मसोत को हटाने के बाद गिलजियां बने थे जंगलात मंत्रीधर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि, जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्‌टी कर दी गई। इसके बाद चरणजीत चन्नी सीएम बने। तब संगत सिंह गिलजियां को जंगलात मंत्री बनाया गया। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।विजिलेंस की तरफ से दर्ज की गई FIR में 2 पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों समेत आरोपियों के नाम ।जंगलात अफसरों ने खोली पोलविजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के DFO और ठेकेदार हामी को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। इसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था। इसी पूछताछ के आधार पर धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। धर्मसोत से मोहाली विजिलेंस हेडक्वार्टर में पूछताछ की जा रही है।पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में भी घिरे रहेसाधु सिंह धर्मसोत पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में भी घिरे रहे। उनके सामाजिक सुरक्षा मंत्री रहते आरोप लगे कि गलत तरीके से स्कॉलरशिप का पैसा प्राइवेट कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को दे दिया गया। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। इसके बावजूद तत्कालीन कैप्टन सरकार ने धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी।4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री हो चुके भाजपा में शामिलदो दिन पहले ही पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे 4 नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और राजकुमार वेरका शामिल हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार में कुछ मंत्री और विधायक भ्रष्ट रहे। खासकर, कई नेता अवैध रेत खनन और शराब के कारोबार में शामिल रहे। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को जानकारी दी थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं ले सके। कैप्टन ने यह फाइलें CM भगवंत मान को देने की बात कही थी।

558440cookie-checkकैप्टन सरकार में जंगलात मंत्री रहे धर्मसोत गिरफ्तार, संगत सिंह गिलजियां पर भी FIR
Artical

Comments are closed.

Drunk Man Fired A Bullet From A Pistol, It Hit The Glass Of A Neighbor’s House – Delhi News     |     Baba Mahakal Is Decorated With Vaishnav Tilak On Nirjala Ekadashi – Madhya Pradesh News     |     Sirohi News: Demand For Sit Investigation In Case Of Illegal Mining On Gauchar Land, Cm Bhajanlal Sharma – Rajasthan News     |     Himachal News : एंबुलेंस फंसी तो फॉर्च्यूनर गाड़ी का कटा 44 हजार, टेंपो ट्रेवलर का 20 हजार 500 रुपये का चालान     |     बोर्ड ने नहीं दी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की प्राइज मनी, देश छोड़ने को मजबूर हुए खिलाड़ी     |     सुपरस्टार पिता की विरासत को मारी ठोकर, अपनी शर्तों पर तय किया 30 साल का सफर, इस तरह चढ़ीं स्टारडम की सीढ़ियां     |     चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹3000 प्रति किलो बढ़कर नए शिखर पर; सोने के दाम भी जानें     |     इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम!     |     Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025     |     Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking ‘Kashmiriyat’; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088