कैबिनेट ने 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी बसाने को दी मंजूरी, सरकार करेगी मोटा इन्वेस्टमेंट, मिलेंगे ये फायदे
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक अहम फैसला लेते हुए देशभर में ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी बसाने की मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी। ANI की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगाई। यह स्मार्ट सिटी राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम (एनआईडीसीपी) के तहत तैयार होंगे। इसके तहत देश के 10 राज्य कवर होंगे और कुल 6 कॉरिडोर का निर्माण होगा।
जान लीजिए कौन-कौन से हैं ये 12 शहर
- खुरपिया – उत्तराखंड
- राजपुरा-पटियाला – पंजाब
- दिघी – महाराष्ट्र
- पलक्कड़ – केरल
- आगरा और प्रयागराज – उत्तर प्रदेश
- गया – बिहार
- जहीराबाद – तेलंगना
- ओर्वाकल और कोप्पार्थी – आंध्र प्रदेश
- जोधपुर और पाली – राजस्थान
अपडेट जारी है….

Comments are closed.