Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Stalin insulted PM Modi, owes apology to Tamil Nadu: BJP's Annamalai slams CM for skipping Rameswaram event | India News Bihar News: Power Supply Disrupted Due To Massive Fire In Mohanpur Grid - Amar Ujala Hindi News Live Unnao: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, बच्चे की दवा लेकर लौट रही थी महिला Exclusive: नया पोर्टल हुआ लॉन्च...अब देश में कहीं का भी हो बिल्डर, दागी होगा तो कुंडली बताएगा रेरा Bhopal News: Minor Victim Of Brother's Brutality Gives Birth To A Baby Girl - Amar Ujala Hindi News Live Fifth Grade Exams Will Begin From Tomorrow In Rajasthan - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather: हिमाचल में चलीं गर्म हवाएं, ऊना में पारा 35 पार; 10-11 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान SRH vs GT: हैदराबाद या गुजरात कौन सी टीम दिखाएगी कमाल, जानें इस मैच में किसका रहेगा पलड़ा भारी? नहीं थम रहा लापता लेडीज की कहानी का चोरी वाला विवाद, अब डायरेक्टर ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- 'बुहत मिलती है...' 'ऐसा हर दिन नहीं होता...; बोट के फाउंडर Aman Gupta ने किया पीयूष गोयल के स्टार्टअप वाले बयान का सपोर्ट

कौन हैं अनुरा कुमारा दिसानायके जिन्होंने जीता श्रीलंका का राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने दी बधाई


अनुरा कुमारा दिसानायके- India TV Hindi

Image Source : AP
अनुरा कुमारा दिसानायके

कोलंबोः श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके जीत गए हैं। 56 वर्षीय दिशानायके अब श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी और कहा कि वह भारत-श्रीलंका के बीच बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

बता दें कि मार्क्सवादी नेता दिसानायके को श्रीलंका के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया है। मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के व्यापक मोर्चे नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा को हराया। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई। भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

कौन हैं दिसानायके

 वह एक वामपंथी नेता हैं। दिसानायके का जन्म श्रीलंका के थम्बुथेगामा में हुआ था। उनकी माता गृहिणी और पिता मजदूर थे। मगर दिसानायके मुश्किल परिस्थितियों में विश्वविद्यालय तक शिक्षा हासिल की। अपने स्कूल के समय में ही वह मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी (जेवीपी) में शामिल हो गए थे। 2004 में वह पहली बार श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंगा की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। मगर 1 साल बाद ही सरकार और लिट्टे के बीच एक समझौते के विरोध में इस्तीफा दे दिया। 2014 में जेवीपी के नेता बनने के बाद 2019 में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव लड़े। मगर तब सिर्फ 3 फीसदी वोट हासिल किया। इस बार 2024 में 53 फीसदी से ज्यादा मत हासिल कर राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंच गए। 

 

Latest World News





Source link

1565150cookie-checkकौन हैं अनुरा कुमारा दिसानायके जिन्होंने जीता श्रीलंका का राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने दी बधाई
Artical

Comments are closed.

Stalin insulted PM Modi, owes apology to Tamil Nadu: BJP’s Annamalai slams CM for skipping Rameswaram event | India News     |     Bihar News: Power Supply Disrupted Due To Massive Fire In Mohanpur Grid – Amar Ujala Hindi News Live     |     Unnao: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, बच्चे की दवा लेकर लौट रही थी महिला     |     Exclusive: नया पोर्टल हुआ लॉन्च…अब देश में कहीं का भी हो बिल्डर, दागी होगा तो कुंडली बताएगा रेरा     |     Bhopal News: Minor Victim Of Brother’s Brutality Gives Birth To A Baby Girl – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fifth Grade Exams Will Begin From Tomorrow In Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: हिमाचल में चलीं गर्म हवाएं, ऊना में पारा 35 पार; 10-11 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान     |     SRH vs GT: हैदराबाद या गुजरात कौन सी टीम दिखाएगी कमाल, जानें इस मैच में किसका रहेगा पलड़ा भारी?     |     नहीं थम रहा लापता लेडीज की कहानी का चोरी वाला विवाद, अब डायरेक्टर ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- ‘बुहत मिलती है…’     |     ‘ऐसा हर दिन नहीं होता…; बोट के फाउंडर Aman Gupta ने किया पीयूष गोयल के स्टार्टअप वाले बयान का सपोर्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088