Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

कौन हैं यूपी की छोरी नैंसी त्यागी, जिसने कांस में खुद के सिले कपड़े पहनकर रच दिया इतिहास?


Nancy Tyagi- India TV Hindi

Image Source : X
कौन हैं नैंसी त्यागी?

77वां कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस इवेंट में आई एक्ट्रेसेज के लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन हो या फिर कियारा या आलिया भट्ट हर किसी ने इस इंवेट में अपने एक से बढ़कर एक लुक से लोगों का दिल जीता है। लेकिन इन एक्ट्रेस के अलावा कोई और भी है जिसकी लुक की चर्चा इस वक्त हर तरफ छाई हुई है। हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई एक्ट्रेस तो नहीं है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं है। दरअसल, वो कोई और नहीं बल्कि यूपी की छोरी नैंसी त्यागी हैं, जिन्होंने कांस में डेब्यू कर अपने लुक से तहलका मचा दिया है।

कांस के लिए ड्रेस खुद किया डिजाइन

जहां एक तरफ कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेसेज बड़े-बड़े डिजाइनर्स की लाखों-करोड़ों की ड्रेस पहनकर जलवा बिखेर रही हैं, वहीं नैंसी ने खुद ही अपना पूरा आउटफिट तैयार किया। जी हां, नैंसी त्यागी ने कान्स के रेड कार्पेट डेब्यू के लिए अपना गाउन खुद डिजाइन कर इतिहास रच दिया है। गुलाबी रंग के 20 किलो के फ्रिल गाउन में जब नैंसी रेड कार्पेट पर पहुंची तो हर कोई उन्हें एकटक बस देखता ही रह गया। नैंसी ने अपनेइंस्टाग्राम पर भी अपने कांस लुक की कई तस्वीरें साझा की है, जिसमें उनका ग्लैमर देखते ही बन रहा है। 

UPSC की पढ़ाई छोड़ करने लगीं सिलाई

बता दें कि नैंसी यूपी के छोटे से गांव बरनवा की हैं। ऐसे में गांव से निकलकर नैंसी त्यागी का कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचना किसी मिसाल से कम नहीं है। बताया जाता है कि 12वीं की पढ़ाई के बाद नैंसी UPSC का सपना लिए दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि कोरोना काल में उनकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ने लगी और इसी दौरान उन्होंने सिलाई का काम शुरू किया। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने द्वारा सिले गए कपड़ों का वीडियो शेयर करती हैं, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार भी मिलता है। वीडियो में उनके एक से बढ़कर एक आउटफिट के डिजाइन देखने को मिलते हैं। यहीं वजह है कि आज उनकी मेहनत का फल मिला है कि वह कांस के रेड कार्पेट तक पहुंच पाई हैं। नैंसी त्यागी की सफलता इस बात का सबूत है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जुनून रखने वालों की कभी हार नहीं होती है। 

Latest Bollywood News





Source link

1073850cookie-checkकौन हैं यूपी की छोरी नैंसी त्यागी, जिसने कांस में खुद के सिले कपड़े पहनकर रच दिया इतिहास?
Artical

Comments are closed.

Forces release joint doctrines for cyberspace, amphibious operations | India News     |     Bihar News: Special Observer Of Electoral List Held A Meeting With Representatives Of Political Parties – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today Three Killed In Accidents Two Brothers Jailed For Prostitution And Running Hookah Bar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi Flood Strict Action Will Be Taken Against Those Who Spread Rumors About The Disaster – Amar Ujala Hindi News Live     |     26/11 Mumbai Attack: Tahawwur Rana Gets Permission To Talk To Family Members – Amar Ujala Hindi News Live     |     Suresh Tiwari’s Column Based On Madhya Pradesh’s Politics And Policies, Blog News In Hindi – Amar Ujala     |     Sirohi News: Rudip Se Inspected The Incomplete Sewerage Works In Aburoad – Rajasthan News     |     Haryana: रक्षाबंधन के लिए मायके आई पत्नी… पति का खनक गया माथा, साले और ससुर को भी नहीं बख्शा     |     Government High School Chansari Kullu Five Classes Are Running In A Private Building – Amar Ujala Hindi News Live     |     Michael Bay exits Will Smith’s action film ‘Fast and Loose’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088