Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

कौन हैं रुचि गुज्जर? भरे थिएटर में डायरेक्टर पर बरसाई चप्पल, 25 लाख के फ्रॉड पर मचाया हंगामा


Ruchi Gujjar
Image Source : INSTAGRAM/@RUCHIGUJJAROFFICIAL
कौन हैं रुचि गुज्जर?

एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं। रुचि ने हाल ही में भरे थियेटर में एक डायरेक्टर के साथ जमकर बहसबाजी की, उस पर पानी फेंका और चप्पल से भी मारने की कोशिश की, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रुचि का मुंबई के एक थिएटर में एक्टर और डायरेक्टर मान सिंह के साथ जबरदस्त झगड़ा हो गया और इसका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर डायरेक्टर की भरे थिएटर में पिटाई करने वालीं रुचि गुज्जर कौन हैं? तो चलिए आपको रुचि गुज्जर के बारे में बताते हैं।

कौन हैं रुचि गुज्जर?

रुचि गुज्जर मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रुचि के पिता इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं और उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए मुंबई का रुख कर लिया। रुचि ने 2023 में मॉडलिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल किया और मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम किया। अब रुचि मुंबई में मॉडलिंग कर रही हैं और कई म्यूजिक वीडियोज से भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

इन म्यूजिक वीडियोज से बटोरी सुर्खियां

रुचि गुज्जर ‘तू मेरी न रही’, ‘हेली मैं चोर’ और अमन वर्मा के साथ ‘एक लड़की’ जैसे म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इन गानों पर लाखों में व्यूज हैं। रुचि ने बॉलीवुडएमडीबी के साथ बातचीत में बताया था कि कैसे उन्होंने सांस्कृतिक चुनौतियों का सामना करते हुए इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का फैसला किया। उन्होंने कहा था- ‘ऐसी जगह से आना आसान नहीं है, जहां महिलाओं से परंपराओं का पालन करने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन मुझे पता था कि मैं अपने लिए कुछ अलग करना चाहती हूं।’

कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी चर्चा में रहीं रुचि

रुचि गुज्जर इससे पहले कान्स 2025 के दौरान सुर्खियों में आ गई थीं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं रुचि ने गले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहना था, जिसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्ट्रेस का ये अवतार देखकर हर कोई हैरान रह गया था। कई को जहां रुचि का लुक पसंद आया तो कई ने इसे लेकर उनकी जमकर आलोचना भी की।

रुचि गुज्जर ने प्रोड्यूसर को मारी चप्पल

अब रुचि गुज्जर अपने हालिया कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में हैं। रुचि के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। दरअसल, मुंबई के एक थिएटर में ‘सो लॉन्ग वैली’ की स्क्रीनिंग थी, जहां रुचि कुछ लोगों के साथ पहुंचीं और एक्टर-डायरेक्टर मान सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके हाथ में सो लॉन्ग वैली का पोस्टर भी था, जिस पर क्रॉस के निशान थे। इसी दौरान उनकी मान सिंह से बहसबाजी शुरू हो गई और उन्होंने डायरेक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी। यही नहीं, एक्ट्रेस ने मान सिंह के खिलाफ 25 लाख के फ्रॉड को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है।

रुचि का आरोप

रुचि ने मान सिंह पर आरोप लगाया है कि मान ने उनसे लगभग 25 लाख रुपये लिए थे और वादा किया था कि वे सोनी टीवी के लिए उनके साथ एक शो बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर यह पैसा सो लॉन्ग वैली में निवेश कर दिया। करण के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है।

Latest Bollywood News





Source link

3155080cookie-checkकौन हैं रुचि गुज्जर? भरे थिएटर में डायरेक्टर पर बरसाई चप्पल, 25 लाख के फ्रॉड पर मचाया हंगामा
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

सेना पर टिप्पणी: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कैसे पता चीन ने कब्ज़ा किया, एक सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा     |     IVCA CAT III Summit 2025 to Spotlight Innovation, Growth, and Alpha in India’s Fastest-Growing Alternate Asset Class     |     Simta Astrix (Diamond Sponsor) Showcases uPVC Windows & Doors at BIG3 Exhibitions 2025     |     Pakistan IDs, biometrics, chocolates: Three terrorists killed in Operation Mahadev were Lashkar operatives behind Pahalgam attack; officials say ‘no local was involved’ | India News     |     Bihar News: Two Youths Died In A Collision Between A Car And A Bike; Ara-sasaram Road, Rohtas News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hamirpur: Crime Branch Car Collides With Tractor Trolley, Sub-inspector And Constable Killed, Two Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp-congress Preparing For Elections Of District Panchayat President And Block Pramukh Posts Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shanvi Sharma, Daughter Of Sagar Of Bundelkhand Nominated For President’s Award – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: Thieves Target Jain Temple, Steal Donation Box And Cash; Caught On Cctv – Banswara News     |     Nine Players From Haryana Selected For World Wrestling Championship – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088