Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

कौन हैं ‘हनुमान’ एक्ट्रेस के पति निकोलाई सचदेव? चेहरे से लेकर पर्सन लाइफ के चलते हो रहे ट्रोल


Hanuman actor Varalakshmi Sarathkumar husband Nicholai Sachdev

Image Source : INSTAGRAM
वरलक्ष्मी सरतकुमार और निकोलाई सचदेव।

साउथ की अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरतकुमार ने मार्च में निकोलाई सचदेव से अपनी सगाई की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। हनु-मैन अभिनेता ने मुंबई के गैलरिस्ट निकोलाई सचदेव से सगाई की और बाद में जुलाई 2024 में दक्षिण भारतीय और ईसाई रीति रिवाजो से विवाह किया। इस जोड़े को अपनी शादी पर बहुत सारी नकारात्मक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा क्योंकि यह निकोलाई की पहली नहीं बल्कि दूसरी शादी थी। तब से अभिनेत्री के पति के बारे में उत्सुकता बनी हुई है। इसलिए, हम आपको निकोलाई सचदेव के बारे में बताने जा रहे हैं।

निकोलाई सचदेव कौन हैं?

निकोलाई सचदेव मुंबई के एक आर्ट गैलरी संचालक हैं। मुंबई में उनकी 7 गैलरी नाम की अपनी आर्ट गैलरी भी है, जो मशहूर हस्तियों के वहां आने के लिए मशहूर है। निकोलाई के माता-पिता, अरुण और चंद्रा शहर के जाने-माने आर्ट गैलरी संचालक हैं। उन्होंने गैलरी 7 की स्थापना की। निकोलाई सचदेव एक आर्ट गैलरी संचालक होने के अलावा एक पॉवरलिफ्टर और फिटनेस फ्रीक भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं। ये जग जाहिर है कि  गैलरी संचालक टैटू के शौकीन हैं। फिलहाल अपने लुक्स के चलते भी वो काफी ट्रेलिंग झेल रहे हैं।

यहां देखें पोस्ट

निकोलाई की पहली शादी

बता दें, निकोलाई ने वरलक्ष्मी सरतकुमार को डेट करने से पहले मॉडल और फिटनेस ट्रेनर कविता से शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कपल ने साल 2006 में शादी की और उनकी एक बेटी है जिसका नाम काशा है। कहा जाता है कि निकोलाई सचदेव अपनी बेटी और अन्य लोगों को पावरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग देती हैं और उनकी बेटी काशा ने इस खेल में स्वर्ण पदक भी जीता है। 13 साल ये शादी जैसे-तैसे ही चली और फिर साल 2019 में टूट गई। 

निकोलई और वरलक्ष्मी एक-दूसरे को 14 साल से जानते हैं

आपको बता दें कि वरलक्ष्मी सरतकुमार और निकोलाई सचदेव एक-दूसरे को पिछले 14 सालों से जानते हैं। हालांकि 2024 में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। वरलक्ष्मी अभिनेत्री और निर्देशक राधिका सरथकुमार की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 की फिल्म ‘पोडा पोडी’ से की थी। वह फिल्म ‘हनु मान’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘रयान’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2195290cookie-checkकौन हैं ‘हनुमान’ एक्ट्रेस के पति निकोलाई सचदेव? चेहरे से लेकर पर्सन लाइफ के चलते हो रहे ट्रोल
Artical

Comments are closed.

CBI court clears judge Nirmal Yadav in cash-at-door case | India News     |     Bseb Result: Priyanshu Of Munger Secured Second Position In Bihar Matriculation Exam, Dreams Of Becoming Ias – Amar Ujala Hindi News Live     |     टेककृति फेस्ट: जिंदगी आ रहा हूं मैं…, अमाल मलिक के गीतों पर झूमे आईआईटीयंस     |     Arvind Kejriwal News: Delhi Police Filed Fir Against Arvind Kejriwal – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News:  यूरेशियन वल्चर को रायसेन वन मंडल के सरार बीट में छोड़ा गया     |     Sriganganagar Newly Appointed Personnel Faces Lit Up After Receiving Appointment Letters Youth Conference – Rajasthan News     |     GT vs MI: मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से जीता मैच     |     India sends two C-17 aircraft with 60 tonnes of earthquake relief to Myanmar under Operation Brahma | India News     |     Bseb 10th Result: 3 Students Of School Running In The Crematorium Created History, Brought First Division – Bihar News     |     UP Board: गुरुजी, मेरी शादी है, मुझे पास कर दो… उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने लगाई गुहार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088