Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

क्या अगले मैच में खेल पाएंगी कप्तान हरमनप्रीत कौर? चोट पर आया ये बड़ा अपडेट


Harmanpreet Kaur- India TV Hindi

Image Source : AP
हरमनप्रीत कौर

UAE में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनो से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को भले ही अपने दूसरे मैच में धूल चटाई लेकिन उसके नेट रन रेट में कुछ खास सुधार नहीं हो सका। यही वजह है कि अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से टीम इंडिया के अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि टीम के लिए ये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि अपने बचे हुए  2 मैच में से एक मैच डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया 4 अंक के साथ टॉप पर है। दूसरे पायदान पाकिस्तान जबकि तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है। भारत चौथे स्थान पर है। आखिरी पायदान पर श्रीलंका की टीम है।

भारत के लिए आया बड़ा अपडेट

इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर ये है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर अगले मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो गई हैं। महिला T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने ये बड़ी जानकारी दी। मंधाना ने पत्रकारों से कहा कि हरमन ठीक है और कल का मैच खेलेंगी। हालांकि हरफनमौला पूजा वस्त्राकर की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है जो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेली थी।

पूजा पर सस्पेंस बरकरार

मंधाना ने कहा कि पूजा पर मेडिकल टीम काम कर रही है। उसके बारे में जानकारी कल ही मिल सकेगी। मंधाना अभी तक टूर्नामेंट में अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल सकी है। भारत को अब श्रीलंका से खेलना है जिसने उसे एशिया कप फाइनल में हराया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से मैच अभी बाकी है। मंधाना ने कहा कि यहां के हालात उससे बहुत अलग है जैसा उन्होंने सोचा था। भारतीय टीम संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। बल्लेबाजों को चतुराई से खेलना होगा।

(Inputs- PTI) 

Latest Cricket News





Source link

1663920cookie-checkक्या अगले मैच में खेल पाएंगी कप्तान हरमनप्रीत कौर? चोट पर आया ये बड़ा अपडेट
Artical

Comments are closed.

सेना पर टिप्पणी: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कैसे पता चीन ने कब्ज़ा किया, एक सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा     |     IVCA CAT III Summit 2025 to Spotlight Innovation, Growth, and Alpha in India’s Fastest-Growing Alternate Asset Class     |     Simta Astrix (Diamond Sponsor) Showcases uPVC Windows & Doors at BIG3 Exhibitions 2025     |     Pakistan IDs, biometrics, chocolates: Three terrorists killed in Operation Mahadev were Lashkar operatives behind Pahalgam attack; officials say ‘no local was involved’ | India News     |     Bihar News: Two Youths Died In A Collision Between A Car And A Bike; Ara-sasaram Road, Rohtas News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hamirpur: Crime Branch Car Collides With Tractor Trolley, Sub-inspector And Constable Killed, Two Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp-congress Preparing For Elections Of District Panchayat President And Block Pramukh Posts Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shanvi Sharma, Daughter Of Sagar Of Bundelkhand Nominated For President’s Award – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: Thieves Target Jain Temple, Steal Donation Box And Cash; Caught On Cctv – Banswara News     |     Nine Players From Haryana Selected For World Wrestling Championship – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088