Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Ratlam News: Kanvalka Mata Changes Her Form Three Times In The Pandava Period Temple Of Ratlam - Amar Ujala Hindi News Live Bjp Minority Front Distributed 'saugat E Modi' Kit To Poor Families Before Eid - Ajmer News Himachal Pradesh: जहां नहीं मिलता था पीने का पानी, अब वहां चल रहा अटूट लंगर; कहानी बाबा कमलाहिया मंदिर की फाफ डु प्लेसिस बने धोनी-द्रविड़ के स्पेशल क्लब का हिस्सा, IPL में 40 की उम्र में ये कमाल करने वाले बने 5वें खिलाड़ी Eid-ul-Fitr 2025 Wishes: इन शायरियों के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की मुबारकबाद सीमेंट के बाद अब इस कारोबारी सेक्टर में भिड़ेंगे अदाणी, बिड़ला, 80,000 करोड़ का है मार्केट इन 6 फाइनेंस कंपनियों पर गिरी गाज, RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, नियमों की अनदेखी का आरोप, पढ़ें पूरी खबर  पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा: वाहन चालकों पर फिर बढ़ा बोझ, पांच फीसदी तक बढ़ीं दरें, 2215 रुपये तक लगेगा टोल 'Matter of great joy': Amit Shah welcomes 50 Naxalites surrendering in Chhattisgarh | India News Bihar: Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Amit Shah Statement Patna Bihar Election 2025 Nitish Kumar Bjp Party - Amar Ujala Hindi News Live

क्या आपको भी सुबह महसूस होती है थकान, जानिए समस्या का कारण और समाधान

Morning Fatigue

How to Overcome Morning Fatigue : सुबह उठते ही आपको कैसा महसूस होता है। आमतौर पर सुबह का समय सबसे ताजगी और ऊर्जा से भरा होता है। रातभर की नींद के बाद जब हम उठते हैं तो शरीर में स्फूर्ति और पॉजिटिविटी रहती है। लेकिन कई बार इसका उलट भी होता है। कई लोगों को सुबह से ही थकान और सुस्ती का अनुभव होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इस बात को बिलकुल नज़रअंदाज़ न करें।

मॉर्निंग अगर गुड न हो तो पूरा दिन बेकार जाता है। सुबह के समय थकान, सुस्ती, और ऊर्जा की कमी महसूस करना आजकल कई लोगों के लिए एक सामान्य समस्या बन गई है। यह स्थिति न सिर्फ दिनभर की प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है।

क्या हो सकते हैं सुबह की थकान के कारण

सुबह की थकान के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको ठीक से नींद नहीं आ रही है तो ये सबसे बड़ा कारण है। सोने का अनियमित समय, देर रात तक जागना और बार-बार अलार्म स्नूज़ करना आपकी नींद की क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है। वहीं, अन्य कई परेशानियों की तरह इस परेशानी के पीछे भी तनाव भी एक बड़ा कारण हो सकता है। इसी के साथ आपको आयरन, विटामिन डी, बी 12 सहित किन्हीं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। ये भी एक महत्वपूर्ण कारण है जिससे हमेशा कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। एनीमिया, थायराइड और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी सुबह की थकान का कारण बन सकती हैं। वहीं, आपकी आदतें भी इसकी वजह होती हैं। अगर आप रात में रात में चाय, कॉफी या अल्कोहल का सेवन करते हैं तो ये भी आपकी नींद में बाधा डालती है और आपकी सुबह को फीका बना सकती हैं।

इन उपायों के साथ अपनी सुबह को बेहतर बनाइए

अगर आपको लगातार सुबह थकान और ऊर्जा की कमी महसूस हो रही है तो इस बात को बिलकुल इग्नोर मत करिए। सबसे पहले तो अपनी नींद पर ध्यान दीजिए। देखिए क्या आपको हर रात अच्छी नींद आती है..कहीं आपकी सोने का समय बदलता तो नहीं रहता या फिर आप देर रात तक जागकर स्क्रीन देखते रहते हैं। ध्यान रकें कि रात में 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लेना बहुत जरुरी है। साथ ही अपने सोने और जागने के समय को भी नियमित रखें। वहीं, अगर किसी भी तरह का तनाव हो तो मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज या योग का सहारा लिया जा सकता है। संतुलित आहार लें और अपने पोषण का ध्यान रखें। रात में कैफीन और अल्कोहल के सेवन से बचें और बहुत रात में कुछ खाने की आदत को भी बदलें। सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है और ये टॉक्सिन्स को भी शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन इन सब उपायों के बाद भी अगर कोई अंतर न पड़े तो किसी डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

2372070cookie-checkक्या आपको भी सुबह महसूस होती है थकान, जानिए समस्या का कारण और समाधान
Artical

Comments are closed.

Ratlam News: Kanvalka Mata Changes Her Form Three Times In The Pandava Period Temple Of Ratlam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp Minority Front Distributed ‘saugat E Modi’ Kit To Poor Families Before Eid – Ajmer News     |     Himachal Pradesh: जहां नहीं मिलता था पीने का पानी, अब वहां चल रहा अटूट लंगर; कहानी बाबा कमलाहिया मंदिर की     |     फाफ डु प्लेसिस बने धोनी-द्रविड़ के स्पेशल क्लब का हिस्सा, IPL में 40 की उम्र में ये कमाल करने वाले बने 5वें खिलाड़ी     |     Eid-ul-Fitr 2025 Wishes: इन शायरियों के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की मुबारकबाद     |     सीमेंट के बाद अब इस कारोबारी सेक्टर में भिड़ेंगे अदाणी, बिड़ला, 80,000 करोड़ का है मार्केट     |     इन 6 फाइनेंस कंपनियों पर गिरी गाज, RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, नियमों की अनदेखी का आरोप, पढ़ें पूरी खबर      |     पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा: वाहन चालकों पर फिर बढ़ा बोझ, पांच फीसदी तक बढ़ीं दरें, 2215 रुपये तक लगेगा टोल     |     ‘Matter of great joy’: Amit Shah welcomes 50 Naxalites surrendering in Chhattisgarh | India News     |     Bihar: Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Amit Shah Statement Patna Bihar Election 2025 Nitish Kumar Bjp Party – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088